धर्मशाला में शिक्षक ने छात्रा के साथ मनाई गंदी वाली होली , FIR के बाद धारा 376 के तहत गिरफ्तार / जांजगीर चाम्पा - मनका दाई मंदिर में हुई चोरी में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ , 04 गिरफ्तार , दो फरार / जांजगीर चाम्पा - तालाब में नहाने के दौरान बच्चे के मुँह में घुसा जिंदा मछली , गंभीर हालत में सिम्स रिफर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस इस सीट पर बदल सकती है प्रत्याशी , खतरे में पड़ी नेता जी की टिकट?? / छत्तीसगढ़ में कहीं प्रचार नहीं कर पाएंगे भूपेश बघेल ?? , जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा यह मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 
सक्ती पुलिस ने लव , सेक्स , धोखा फिर हत्या की शाजिश का किया पर्दाफाश , पढ़े पूरी कहानी पुलिस की जुबानी

   cgwebnews.in   

सक्ती पुलिस ने लव , सेक्स , धोखा फिर हत्या की शाजिश का किया पर्दाफाश , पढ़े पूरी कहानी पुलिस की जुबानी

24.99

जांजगीर चाम्पा
सक्ती 22 जून 2021 - सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 15 जून 2021 की सुबह 06.00 बजे सूचना मिली की ग्राम डोड़की के भाठापारा कोतरी नाला में एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 25 वर्ष का शव पड़ा हुआ है।

जिसकी सूचना पाकर मौके पर मर्ग कमांक 35/2021 धारा 174 जा.फौ. कायम किया गया मर्ग विवेचना दौरान मृत्यु का कारण डॉक्टर द्वारा शव के पी.एम. पश्चात् पी.एम. रिपोर्ट में कारण गला दबाने से होना लेख करने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध सक्ती थाने में अपराध क्रमांक 161/302 , 201 , 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर  तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं SDOP सक्ती शोभराज अग्रवाल , निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी सक्ती के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक नवीन पटेल के द्वारा हमराह स्टॉफ आरक्षक प्रेम नारायण राठौर , आरक्षक महेन्द्र राठौर की टीम बनाकर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद लेकर संदेही आरोपी ओम प्रसाद साहू पिता गुरवारू साहू निवासी असौंदा को बतौली से हिरासत में लेकर थाना सक्ती लाया गया।

संदेही आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि ग्राम नन्दौर खुर्द के संतोषी महंत जो एक साथ हाई स्कूल नन्दौर कलां में पढ़ाई किये थे उससे पिछले एक वर्ष से फोन से बात चीत होते रहता था और इस बीच दोनों की आपसी सहमति से कई बार शारीरिक संबंध भी बने।

दिनांक 10 जून 2021 दिन गुरूवार को संतोषी महंत द्वारा आरोपी ओमप्रसाद को सुबह करीब 09.30 बजे फोन कर कहा की मैं तुम्हारे घर आ रही हूँ तब उसे आरोपी द्वारा बोला कि तुम्हारे लिए रहने की व्यवस्था कर रहा हूँ  जिसके बाद आरोपी ने संतोषी महंत को अपने परिचित के घर झूलकदम सक्ती में घर ठहरा दिया।

दूसरे दिन संतोषी महंत मोटर सायकल से लिफ्ट लेकर रात्रि समय करीबन 07.00 बजे आरोपी के घर से कुछ दूरी पर स्थित पीपल पेड़ के पास पहुँची तब आरोपी अपने साथी परमेश्वर सिदार के साथ संतोषी महंत को उसके घर जाने के लिए समझाया लेकिन वह नहीं मान कर इसके साथ में रहने व शादी करने के लिए जिद करने लगी तब  दोनों के बीच में विवाद हो गया विवाद को कोई ना सुन ले यह सोचकर हम दोनों संतोषी महंत को समझाते हुए कोतरी नाला पास लेकर गये किंतु वह अपने जिद पर अड़ी रही तथा अपने घर जाने के लिए इंकार कर आरोपी ओम प्रसाद साहू से शादी करने के लिए जिद करने लगी तब आरोपी अपने साथी परमेश्वर सिदार के साथ मिलकर संतोषी महत के गला को दबा कर हत्या कर दिया और शव को कोतरी नाला में फेंक दिया एवं पुलिस से पकड़े जाने की डर से मृतिका के 02 नग मोबाईल को भी नाला के पानी में फेंक दिया।

आरोपी ओम प्रसाद साहू दिनांक 11 जून 2021 के सबेरे 04 बजे पुलिस से बचने के लिए बतौली सरगुजा भाग कर चला गया साइबर सेल की मदद से उक्त आरोपियों को गिरफ्तारी करने में सफलता मिली।

उक्त कार्यवाही में सक्ती थाना प्रभारी रूपक शर्मा , उप निरीक्षक नवीन पटेल , सउनि अभय सत्यार्थी , प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुरे , आरक्षक प्रेम नारायण राठौर , आरक्षक महेन्द्र राठौर , महिला आरक्षक दिव्याशा गोंड , आरक्षक अश्वनी सिदार , आरक्षक जोगेश राठौर , आरक्षक सेवन देवांगन , आरक्षक खगेश साहू , आरक्षक पुष्पनाथ भगत , आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर , आरक्षक राजेश साहू एंव समस्त थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/