बड़ी खबर - भाषण के दौरान मंच पर बेहोश होकर कर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कोलकाता में बैठ कर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे प्रकाश सिंधी सहित 08 बुकी गिरफ्तार / ज्योत्सना महंत के खिलाफ रची गई गहरी शाजिश का पर्दाफाश , अगर यह शाजिश सफल हो जाता तो,,, / छत्तीसगढ़ - साले की शादी में पत्नी को गैरमर्द के साथ देखकर पति ने खोया आपा , कर दिया यह कांड / सक्ती - PM मोदी की सभा मे पत्रकार हुए अव्यवस्था के शिकार , भाजपा मीडिया प्रभारी के साथ बहस का VIDEO हुआ वायरल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO के शौख ने शिक्षक का कैरियर किया तबाह , पहले हुआ गिरफ्तार और अब गई नौकरी / बिना हेलमेट पकड़े जाने के बाद स्कूटी सवार शिक्षिका ने किया कुछ ऐसा की TI को जोड़ना पड़ा हाथ / शादी से दो दिन पहले दूल्हा ने किया बड़ा कांड , दुल्हन रो-रो कर परेशान , परिजन पँहुचे थाने / छत्तीसगढ़ - भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शिव वर्मा ने की खुदकुशी , मौके से सुसाईड नोट बरामद / 
छत्तीसगढ़ का यह पटवारी तो सबका बाप निकला , तहसील कार्यालय की जमीन को बेच कर भर ली अपनी तिजोरी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ का यह पटवारी तो सबका बाप निकला , तहसील कार्यालय की जमीन को बेच कर भर ली अपनी तिजोरी

10.54

गरियाबंद
गरियाबंद 18 जून 2021 -  सरकारी जमीन को बेचने वाले पटवारी और ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक गरियाबंद अन्तर्गत आदिवासी ब्लॉक छुरा में तहसील कार्यालय के ही पीछे स्थित भूमि खसरा नंबर 121 रकबा 0.07 हेक्टेयर जमीन को पटवारी ने बेच दी।

छुरा राजापारा निवासी रमेशर और बिशेसर निषाद ने वर्ष 2014 में पटवारी नटेश्वर नायडू के साथ मिली भगत कर उक्त शासकीय भूमि को पहले अपने नाम पर नामांतरण कराया गया. इतना ही नहीं छुरा तहसील कार्यालय से उक्त भूमि के संबंध में ऋण पुस्तिका भी तैयार करा लिया गया था, जिसे रमेशर और बिशेसर निषाद द्वारा पीड़ित प्रदीप पाण्डेय और भुपेन्द्र सेन को 60,000-60,000 रूपये में बिक्री पत्रक तैयार कर रजिस्ट्री करा दिया था।

पीड़ित प्रदीप पाण्डेय और भुपेन्द्र सेन ने उक्त भूमि पर मकान निर्माण कार्य प्रारंभ करने से वास्तविकता के संबंध में स्वयं के साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई, जिससे पीड़ितों ने छुरा थाने में इसकी लिखित शिकायत की थी. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के दिशा निर्देशन पर आरोपी पटवारी नटेश्वर नायडू और भूमि विक्रेता रमेशर निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो अपराध करना स्वीकार किया. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/