जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / 
प्रेमी लेने जा रहा था दूसरी युवती के साथ शादी के फेरे तभी प्रेमिका की पुलिस के साथ हुई एंट्री उसके बाद जो हुआ पढ़े इस खबर में

   cgwebnews.in   

प्रेमी लेने जा रहा था दूसरी युवती के साथ शादी के फेरे तभी प्रेमिका की पुलिस के साथ हुई एंट्री उसके बाद जो हुआ पढ़े इस खबर में

11.67

बिहार
पालीगंज 18 जून 2021 - कोरोना काल में शादी बारात के कई तरह के मामले सामने आ रहे हैं। शादी बारात में कई तरह के किस्से सुनने को मिल रहे हैं। शादी समारोह में अचानक पुलिस पहुंचकर समारोह के रंग में भंग डालने का काम कर रही है। कहीं दूसरी शादी की खबरें आ रही हैं तो कहीं से प्रेमी द्वारा धोखा देकर शादी करने का मामला सुनने को मिल रहा है। 

बिहार के पालीगंज से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। बारात पहुंच चुकी थी। फेरे की तैयारियां शुरू हो गई थीं। डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। जयमाल होने जा रहा था कि तभी एक युवती पुलिस लेकर स्टेज पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर बारात और जनाती पहले तो कुछ समझ नहीं पाए। 

लेकिन जब लड़की ने अपने बारे में बताया तो सभी के होश उड़ गए। युवती दूल्हे को अपना पति बता रही थी, यह सुनकर स्टेज पर मौजूद दुल्हन भी हक्का-बक्का रह गई। फिर क्या था शादी की खुशियां पर ग्रहण सा लग गया। पूछताछ के दौरान लड़की ने पुलिस को कई तरह के सुबूत दिखाए। इसके बाद दूल्हे की शादी को रुकवा दिया गया।

पालीगंज अनुमंडल के सिगोडी थाना क्षेत्र के मुरारचक गांव में भीम यादव की बेटी कुमारी पिंकी की शादी के लिए पालीगंज थाने के सियारामपुर गांव से संजय यादव के बेटे अनिल कुमार की बारात धूमधाम से पहुंची थी। जयमाल के कार्यक्रम के दौरान अचानक एक युवती पुलिस के साथ पहुंची, जिसने समारोह के रंग में भंग डाल दिया। युवती ने दूल्हे को अपना पति बताकर शादी को रुकवा दिया। 

बारात में मौजूद लोगों में कानाफूसी शुरू हो गई थी। दूल्हा भी युवती को देखकर अपनी गलती पर शर्मिंदा था। दूल्हा युवती को जानता था, दुल्हन ने जब युवती से उसकी पत्नी होने का सुबूत मांगा तो युवती ने पुलिस के सामने सारा चिट्ठा खोलकर रख दिया। देखते ही देखते हकीकत सामने आ गई। युवक परिवार वालों के दबाव में आकर दूसरी शादी करने जा रहा था। इसके बाद युवती ने दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया। शादी की तैयारियां जारी थीं। अगले दिन दुल्हन ने परिवार वालों की इज्जत की खातिर दूल्हे के छोटे भाई को बुलवाया और उससे शादी करने के लिए हामी भर दी।

सियामपुर गांव के जिस लड़के की शादी को पहुंचकर युवती ने रुकवा दिया वह परिवार वालों के दबाव में आकर दूसरी शादी कर रहा था। जानकारी के अनुसार उसका एक लड़की से कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले लड़के ने लड़की से चोरी-छिपे शादी कर ली थी। इसके बाद से दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इसी बीच घर वालों ने लड़के की शादी दूसरी जगह तय कर दी। मजबूर होकर लड़के ने भी शादी के लिए हामी भर दी। बारात जा चुकी थी। इसी बीच प्रेमिका को प्रेमी की दूसरी शादी होने की जानकारी हुई तो वह पुलिस को लेकर शादी समारोह में पहुंच गई और शादी का रुकवा दिया। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/