सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
जांजगीर चाम्पा और कोरबा जिले के लिए शुक्रवार का दिन होगा बेहद खास , क्योंकि कल इन दोनों जिलो को मिलने जा रहा है

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा और कोरबा जिले के लिए शुक्रवार का दिन होगा बेहद खास , क्योंकि कल इन दोनों जिलो को मिलने जा रहा है

54.79

रायपुर
रायपुर 17 जून 2021 - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 जून को कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले को 233 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के 271 विभिन्न विकास कार्याें की सौगात देंगे। 

मुख्यमंत्री अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कोरबा जिले में लगभग 111 करोड़ रूपए की लागत के 127 कार्याें का और जांजगीर-चांपा जिले में 122 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के 144 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। 
     
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन कार्याें में कोरबा जिले में 36 करोड़ रूपए के 28 कार्याें का लोकार्पण और 74 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के 99 कार्याें का भूमिपूजन तथा जांजगीर-चांपा जिले में 46 करोड़ 75 लाख रूपये के 41 कार्यो का लोकार्पण और 76 करोड़ 21 लाख रूपये के 103 कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। 
      
मुख्यमंत्री कोरबा जिले में जिन कार्याें का लोकार्पण करेंगे उनमें 5 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से नेवसा-जोरहाडबरी मार्ग पर लीलागर नदी पर नवनिर्मित पुल, नगर निगम कोरबा में 5 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के सड़क नवीनीकरण के 5 कार्याें, नगर पालिका दीपका में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित आश्रय स्थल, विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के हाथी प्रभावित 8 ग्रामों में एक करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से 3 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट तथा स्ट्रीट लाईट, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 11 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से निर्मित 5 ग्रामीण सड़कों, 6 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय कोरबा सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर, अजगरबहार, कोरबा, कोरबी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, पताड़ी, पोड़ी-उपरोड़ा में बनाए गए स्टॉफ क्वार्टर, 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन छुईखुर्द तथा 26 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में निर्मित एनआरसी भवन, 21 लाख 97 हजार रूपए की लागत से निर्मित परिक्षेत्र कार्यालय भवन लेमरू का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री कोरबा में जिन कार्याें का भूमिपूजन करेंगे उनमें 44 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत 141 रेट्रोफिटिंग, एकल ग्राम सोलर आधारित नलजल योजनाएं, 7 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत से फ्लोराइड आधिक्य से प्रभावित बसाहटों में 22 फ्लोराइड निवारक संयंत्र की स्थापना के कार्याें, 11 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 98 किलोमीटर लम्बी 20 सड़कों का नवीनीकरण कार्य, 7 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विभिन्न ग्रामों में पुलिया, सीसी रोड़, स्कूल तक पहुंच मार्ग, बाजार शेड, सार्वजनिक मंच, आंगनबाड़ी भवन, प्रतिक्षालय निर्माण के विभिन्न कार्य, एक करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से पाली में बनने वाला नवीन पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, एक करोड़ 11 लाख रूपए की लागत से सलिहापारा जलाशय योजना के सीमेंट कांक्रीट चैनल निर्माण का कार्य शामिल है। 
     
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर-चांपा जिले में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें एक करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से जैजैपुर के हसौद में निर्मित विश्राम गृह सह 2 नग आई-टाइप आवास गृह, 1 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से बनी पोरथा से सराईपाली सड़क, 1 करोड़ 66 लाख रूपए की लागत की जामपाली से जाजंग सड़क, एक करोड़ 67 लाख रूपए की लागत से निर्मित नगरदा से नवाडीह सड़क, 1 करोड़ 37 लाख रूपए लागत की सकरेलीखुर्द से कुधारीटार सड़क, एक करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से अकलतरा में पो.मे.अ.ज. बालक छात्रावास निर्माण, 2 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से पामगढ़ में बेहानाला पर निर्मित गाड़ाघाट स्टापडेम का निर्माण कार्य शामिल है।
      
इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्याें का भूमिपूजन करेंगे उनमें 11 करोड़ रूपए की लागत से सक्ती जिला जांजगीर चांपा में बनने वाले मल्दी सूवाडेरा (व्हाया नंदौर कला) अचानकपुर मार्ग 6 किलोमीटर पुल पुलिया सहित, 17 करोड़ रुपए की लागत से जांजगीर-चांपा के पोता सिंघरा मार्ग में पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण का कार्य, रेट्रोफिटिंग आधारित नल जल प्रदाय योजना के 26 करोड़ 36 लाख रूपए की लगात की 18 योजनाएं, एक करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से अकलतरा में शास्त्री चौक से अंबेडकर चौक तक रोड डिवाइडर एवं रोड वाइंडिंग कार्य, 1 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से सक्ति में 1800 मेट्रिक टन की क्षमता के बनने वाले 02 गोदामों का निर्माण कार्य शामिल है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/