छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / 
माँ दोस्तो के साथ करती रही शराब पार्टी और बच्चे ने भूख से तड़फ कर तोड़ा दम

   cgwebnews.in   

माँ दोस्तो के साथ करती रही शराब पार्टी और बच्चे ने भूख से तड़फ कर तोड़ा दम

64.90

देश विदेश
रूस 13 जून 2021 - बच्चों के​ लिए मां हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहती है, लेकिन रूस की एक 25 वर्षीय महिला ने अपने बच्चों के साथ ऐसा कुछ किया, आप भी जानकर हैरान रह जांएगे. वेबसाइट मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक दोस्तों के साथ दारू पार्टी करने के लिए इस महिला ने अपने 11 माह के मासूम बेटे और तीन साल की बेटी को घर में कैद कर दिया. चार दिन तक भूख से तड़पते रहे बेटे की पालने में मौत हो गई, जबकि बेटी अस्पताल पहुंच गई. इस मामले में कोर्ट ने महिला को दोषी ठहराया है।

रूस के ज्लाटाउस्ट की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ओल्गा बाजरोवा अपने पति से अलग रहती है. उसने दोस्तों के साथ दारू पार्टी करने के लिए अपने मासूम बच्चों को ही मौत के मुंह में धकेल दिया. वह 11 महीने के बेटे सेवली और 3 साल की बेटी को घर में बंद कर पार्टी करने के लिए चली गई. चार दिन तक दोनों बच्चे घर में कैद रहे. इस दौरान ओल्गा ने बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं ली, कि उनके क्या हाल हैं।

जब पार्टी करने के बाद वह घर लौटी, तो 11 महीने का बेटा भूख और प्यास की वजह से मर चुका था, जबकि तीन साल की बेटी भी बेहद कमजोर और भयभीत थी. वह भी जिदंगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी. घर जाने के दौरान ओल्गा ने बच्चों की दादी से संपर्क किया था. बच्चों की दादी जब घर पहुंची, तो उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने ओल्गा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रूस के ज़्लाटौस्ट शहर की एक अदालत ने इस मामले में सुनवाई के दौरान ओल्गा बजरोवा को अत्यधिक क्रूरता के साथ की गई नाबालिग की हत्या का दोषी पाया और अपनी बेटी को अत्यधिक खतरे में छोड़कर मां के कर्तव्यों को पूरा करने में विफलता का दोषी पाया.हालांकि, बजारोवा ने शराब पीने के दौरान अपने बच्चों की उपेक्षा करने पर अदालत में पश्चाताप किया और कहा कि उसे अपने बच्चों को छोड़ने का पछतावा है, लेकिन बच्चों को मारने का उसका कोई इरादा नहीं था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने अपने सबसे बड़े सात साल के बेटे को पार्टी करने से चार दिन पहले अपने एक दोस्त के यहां छोड़ दिया था. उसके बड़े बेटे का जन्म पहले पति से हुआ था. दूसरे पति से तीन साल की बेटी और 11 महीने का बेटा था. ओल्गा ने पुलिस को बताया कि उसने एक चाचा से अपने छोटे बच्चों की देखभाल करने के लिए कहा था, लेकिन चाचा के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया. वहीं मुख्य अभियोजक व्लादिमीर किस्लित्सिन ने कहा कि मां ने अपनी तीन साल की बेटी को एक खाली फ्रिज के साथ छोड़ दिया था।

अपार्टमेंट में कोई बेबी फ़ूड नहीं मिला. 11 महीने का छोटा बेटा भी भूख और प्यास से मर गया अदालत ने बजारोवा को 14 साल की सजा सुनाते हुए, उसे माता-पिता के अधिकारों से वंचित कर दिया है।

अब उसका बेड़ा बेटे और बेटी अपनी दादी की देखभाल में हैं. बताया गया है कि इस घटना के समय ओल्गा का पति लियोनिद बाजरोव जेल में था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/