सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10वी और 12वी बोर्ड का रिजल्ट , इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट / गांव में चल रहे देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 03 युवती और 06 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / बाबा रामदेव को सुप्रीमकोर्ट से फिर पड़ी फटकार , माफीनामा हुआ खारिज , सुप्रीमकोर्ट पूछा यह सवाल / छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / 
10th के छात्रों को ओरिजनल अंकसूची कब मिलेगी , माध्यमिक शिक्षा मंडल की क्या है तैयारी , पढ़े इस खबर में

   cgwebnews.in   

10th के छात्रों को ओरिजनल अंकसूची कब मिलेगी , माध्यमिक शिक्षा मंडल की क्या है तैयारी , पढ़े इस खबर में

75.87

रायपुर
रायपुर 05 जून 2021 - माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे बीते माह ही जारी किए जा चुके हैं लेकिन स्कूलों को अब तक अंकसूची भेजी नहीं जा सकी है। छात्रों को अभी अपनी अंकसूची के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। 

कोरोना के कारण मुद्रण व अंकसूची निर्माण संबंधित अन्य गतिविधियों में विलंब हो रहा है। सामान्य दिनों में परिणाम जारी होने के दो सप्ताह के भीतर ही माशिम द्वारा स्कूलों को अंकसूची भेज दी जाती रही है। इसके पश्चात स्कूलों द्वारा छात्रों को अंकसूची प्रदान की जाती है। लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं हो सका। 

दसवीं के 04 लाख 61 हजार 93 छात्रों की अंकसूची माशिम द्वारा तैयार की जानी है। जून अंत तक छात्रों को मार्कशीट देने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि सामान्य दिनों में 15 जून से स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है। कोरोना के कारण मौजूदा सत्र में प्रवेश संबंधित गतिविधियां जुलाई में शुरू होने की संभावना है। इससे पहले अंकसूची देने की योजना है।

दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही कई निजी स्कूलों में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं। हालांकि छात्रों को विषय अभी प्रदान नहीं किया जा रहा है। छात्रों से ऑनलाइन मोड में केवल आवेदन ही मंगाए जा रहे हैं। अंकसूची नहीं होने के कारण आवेदन के लिए छात्र दसवीं के परीक्षा परिणामों की इंटरनेट कॉपी का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

ब्लैकलिस्टेड शिक्षकों की सूची भी नहीं - 

कोरोना के कारण माशिम के रूटिन के कई कार्य प्रभावित हुए हैं। मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों की सूची भी माशिम द्वारा इस वर्ष अब तक जारी नहीं की जा सकी है। शैक्षणिक सत्र 2019-20 में माशिम द्वारा 10वीं-12वीं के कुछ विषयों की परीक्षाएं परीक्षा केंद्रों में ली गई थी जबकि कुछ विषयों में अंक निर्धारण आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर हुआ था। जिन विषयों की परीक्षाएं केंद्र में हुई थी उन विषयों में पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन की सुविधा छात्राें को दी गई थी। नियमत: पुनर्गणना तथा पुनर्मूल्यांकन में तय सीमा से अधिक अंक बढ़ने पर शिक्षक पर कार्रवाही की जाती है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/