छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / 
ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार कर की खुदकुशी

   cgwebnews.in   

ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार कर की खुदकुशी

47.94

देश
नई दिल्ली 04 जून 2021 - दिल्ली पुलिस के एक ऑन-ड्यूटी सब इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को कथित तौर पर पांडव नगर थाने में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, मृतक सब इंस्पेक्टर की पहचान राहुल सिंह (31) के रूप में हुई है। राहुल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले थे और यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। 

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि 31 वर्षीय राहुल पांडव नगर थाने में तैनात थे। शुक्रवार को वह पुलिस स्टेशन की छत पर गए, जहां उन्होंने खुद को गोली मार कर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास या फिर मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि मामले में जांच के लिए आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है कि राहुल ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने मृतक सब इंस्पेक्टर के परिवार को घटना के बारे में सूचना दे दी है। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने के लिए मृतक के परिवार और साथियों से पूछ ताछ कर सकती है। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/