सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध के बाद हो रही शादी को रोकवाने गए प्रशासन की टीम पर हमला , कई लोगो पर FIR दर्ज

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध के बाद हो रही शादी को रोकवाने गए प्रशासन की टीम पर हमला , कई लोगो पर FIR दर्ज

66.72

नारायणपुर
नारायणपुर 28 मई 2021 -  कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए जिले में सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजन इत्यादि को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। 

वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करने की शर्त पर अनुमति प्रदान की जा रही है। जिले में आयोजित होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों में शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग और उड़न दस्ता दल को दी गयी है। 

नारायणपुर विकासखंड के ग्राम दुग्गाबेंगाल में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे, और शासन द्वारा कोरोना के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। जिस पर एसडीएम नाग ने वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले व्यक्ति पर 5000 का जुर्माना लगाया और समझाईश दी। 

जिसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नारेबाजी और पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस विभाग के एक जवान को चोट आयी। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखकर पुलिस बल की सहायता ली गयी और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी। 

इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, नायब तहसीलदार सुश्री ख्याति नेताम, टीआई श्री नवरंग के अलावा उड़नदस्ता दल के सदस्या एवं पुलिस विभाग का अमला मौजूद था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/