छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / 
छत्तीसगढ़ में 18 प्लस के वैक्सीनेशन पर लगा ग्रहण , पैसा लेने के बाद कंपनी ने वापस मांगी वैक्सीन , जाने वजह

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में 18 प्लस के वैक्सीनेशन पर लगा ग्रहण , पैसा लेने के बाद कंपनी ने वापस मांगी वैक्सीन , जाने वजह

42.77

रायपुर
रायपुर 26 मई 2021 - छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन को लेकर कोई ना कोई परेशानियां लगातार आ ही रही है। अब प्रदेश में वैक्सीन सप्लाई को लेकर के एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। दरअसल छत्तीसगढ़ में सप्लाई हुई वैक्सीन ही बदल गई है। 

वैक्सीन कम्पनी ने छत्तीसगढ़ राज्य की वैक्सीन की जगह केंद्र सरकार के कोटे की वैक्सीन भेज दी है पैसा लेने के बाद कंपनी ने राज्य सरकार के साथ सम्पर्क कर वैक्सीन वापस करने कहा है। फिलहाल वैक्सीन का उपयोग केंद्र सरकार द्वारा तय हितग्राहियों के लिए किया जाएगा।

- राज्य सरकार को पत्र लिखकर वापस मांगी वैक्सीन -

दरअसल, वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ने पहले छत्तीसगढ़ को वैक्सीन भेजी, उसके बाद राज्य सरकार को पत्र लिखकर वापस करने कह दिया। बताया गया कि छत्तीसगढ़ को सप्लाई की हुई वैक्सीन दरअसल राज्य सरकार की नहीं केंद्र सरकार की कोटे की है। जिसे 18 साल से अधिक उम्र वालों की नहीं 45 साल से अधिक उम्र वाले हितग्राहियों को लगाई जानी है। 

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और जिलों को सप्लाई की हुई वैक्सीन कोट सुरक्षित रखवा दिया गया। राज्य सरकार और कंपनी के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद यह तय हुआ कि वैक्सीन का उपयोग छत्तीसगढ़ में किया जा सकता है, लेकिन केंद्र सरकार के कोटे के तहत आने वाले हितग्राहियों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी।

- 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए गहरा रहा वैक्सीन का संकट -

गड़बड़ी से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए वैक्सीन का संकट गहरा गया है। आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए 50 हजार वैक्सीन बची है, जो कि 2 से 3 दिन का ही कोटा है। 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अनुसार यह स्थिति केंद्र सरकार के कु-प्रबंधन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कंपनी के अनुसार वे जून के पहले सप्ताह में ही राज्य को वैक्सीन उपलब्ध करा सकेंगे। ऐसे में अगर वैक्सीन समाप्त हुई तो वैक्सीनेशन को बंद करना पड़ेगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/