सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
सक्ती पुलिस की बड़ी कामयाबी , जांजगीर चाम्पा जिले के पुलिस के नाक में दम करने वाले बंटी और बबली को किया गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

सक्ती पुलिस की बड़ी कामयाबी , जांजगीर चाम्पा जिले के पुलिस के नाक में दम करने वाले बंटी और बबली को किया गिरफ्तार

12.92

जांजगीर चाम्पा
सक्ती 16 मई 2021 - सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर द्वारा क्षेत्र में बढ़ रहे चोरियों पर अंकुश लगाने एवं चोरी के आरोपियों को पकड़ने हेतु दिये गये निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा तथा SDOP सक्ती शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक रविन्द्र अनंत द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर सूचना आकलन कर एवं साइबर सेल की मदद से थाना सक्ती , मालखरौदा व डभरा के विभिन्न क्षेत्रों में हुए चोरी में खुलासा करते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पूर्व में थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 31/21 , 38/21 86/21 , 92/21 , धारा 457 , 380 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया था जिसमें आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई निम्न समान 01 सीपीयू , 01 नग कम्प्यूटर मॉनिटर , 01 नग इन्वर्टर , 01 नग बैटरी , 01 नग कैमरा , 01 नग स्टेप्लाईजर , 07 नग मोबाईल फोन , लेमिनेशन मशीन , प्रिंटर , मोबाईल एसेसरिस , कटर मशीन ,

हॉटगन मशीन व अन्य समाग्री , नगदी 50500 / रू . के सिक्के जिसे आरोपियों द्वारा जमीन में गड़ा कर रखे थे , एक नग मोटर सायकल कीमती 50000 / रू . जुमला करीबन 06 लाख रूपया को बरामद किया गया है।

इसके अतिरिक्त अन्य चोरी की समाग्रियां भी बरामद की गई है जिसे धारा 41 ( 1-4 ) जा.फौ. के तहत् जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

जप्त समाग्री निम्नांकित है -03 नग लैपटॉप . 01 नग डेस्कटॉप , 02 मॉनिटर , 01 नग गैस कटर , 02 नग इलेक्ट्रानिक तराजू , 09 बंडल वायर , 01 नग ऑसीजन सलैण्डर , 01 नग रेफिजेटर , 04 नग एलपीजी सलैण्डर , 04 नग चांदी का करधनी , 13 जोड़ी चांदी का चूड़ा , 24 नग चांदी का अंगूठी , 12 नग चांदी का बिछिया , 01 नग चांदी का मूर्ति , 06 नग चांदी का कटोरी , 11 नग लक्ष्मी - गणेश का मूर्ति , 10 नग चांदी का सिक्का , एलईडी टीवी , चांदी का मूर्तियां भी बरामद की गई है । उपरोक्त मशरूका थाना मालखरौदा के अपराध कमांक 08/21 , 28/21 , 42/21/69/21 , 92 / 21,95 / 21 तथा थाना डभरा के अपराध कमांक 64/21 , 79/21 , 80/21 , 81 / 21,99 / 21 , 152/21 से संबंधित होना पाया गया है।

गिरफ्तार आरोपीयो में संतोष कुमार पटेल पिता दामोदर प्रसाद पटेल उम्र 28 वर्ष साकिन चारपारा थाना सक्ती हाल मुकाम सोंठी थाना सक्ती जिला जॉजगीर चांपा , प्रमिला साहू पिता स्व.राजेश साहू उम्र 20 वर्ष साकिन चारपारा थाना सक्ती जिला जॉजगीर - चांपा ( छ.ग. ) 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत , उप निरी . नवीन पटेल , सउनि शंकर साहू , सउनि अभय सत्यार्थी , सउनि मोतीलाल सूर्यवंशी , प्र.आर. 962 अजय प्रताप कुर्रे , म.प्र.आर. 383 बिन्दुमति राज , आर . 355 अनिल श्रीवास , आर . 131 प्रेम नारायण राठौर , आर . 787 राजेश साहू , आर . 572 नवधा कंवर , आर . 51 राजेन्द्र कुर्रे , सैनिक 217 सेवक साहू का सराहनीय योगदान रहा ।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/