छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / 
छत्तीसगढ़ के इस गाँव मे बाहरी ब्यक्तियो के प्रवेश के साथ ग्रामीणों के घर से बाहर निकलने पर लगा प्रतिबंध

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ के इस गाँव मे बाहरी ब्यक्तियो के प्रवेश के साथ ग्रामीणों के घर से बाहर निकलने पर लगा प्रतिबंध

49.67

बीजापुर
बीजापुर 08 मई 2021 - बीजापुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत नैमेड़ में नाॅवेल कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार वृद्धि के मद्देनजर ग्राम पंचायत नैमेड़ को पूर्णतः कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस आदेश के तहत् ग्राम पंचायत नैमेड़ क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं ग्रामवासियों के अपने घरोें के अहाते से बाहर निकलना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त प्रतिप्रेक्ष्य में इंसीडेन्ट कमांडर एवं एसडीएम बीजापुर देवेश ध्रुव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीजापुर के 4 मई 2021 को जारी आदेश क्रमांक 1021 के साथ ही इस आदेश के तहत् पूर्णतः कन्टेनमेंट जोन ग्राम पंचायत नैमेड़ क्षेत्र में 8 मई 2021 को प्रातः 6 बजे से 21 मई 2021 को प्रातः 6 बजे तक सम्पूर्ण गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाता है।

प्रतिबंधित अवधि में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 प्रभावशील रहेगा। कंटेनमेंट जोन में प्रभारी अधिकारी के द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जावेगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारणवश लोगों को घर के अहाते से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन की निगरानी हेतु लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जावेगी। उक्त क्षेत्र की सभी दुकानें तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानें पूर्णतः बंद रहेंगे। कन्टेनमेंट जोन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य की निगरानी सहित सैम्पल, जांच इत्यादि सुनिश्चित किया जायेगा।

कन्टेनमेंट जोन में केवल एक प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग का कार्य लोक निर्माण विभाग, सैनेटाइजिंग का कार्य सीईओ जनपद पंचायत और नगरसेना, एक्टिव सर्विलांस का कार्य सीईओ जनपद पंचायत एवं बीईओ बीजापुर, बाॅयो मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य हाॅस्पिटल सलाहकार बीजापुर तथा स्वास्थ्य टीम को एसओपी के अनुसार दवाई, मास्क, पीपीई किट इत्यादि की उपलब्धता सम्बन्धी कार्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर के द्वारा सम्पादित की जावेगी। वहीं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सीईओ जनपद पंचायत बीजापुर तथा कन्टेनमेंट जोन को सील करने सहित कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था एसडीओपी बीजापुर के द्वारा सुनिश्चित की जावेगी। उक्त सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समस्त कार्यों का निर्वहन करेंगे। यह आदेश 8 मई को प्रातः 6 बजे से 21 मई को प्रातः 6 बजे तक प्रभावशील रहेगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 

छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला

तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत

चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश

Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/