छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / 
सक्ती में शर्मनाक घटना , देर रात नाबालिग का अपहरण कर किया बलात्कार , आरोपी गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

सक्ती में शर्मनाक घटना , देर रात नाबालिग का अपहरण कर किया बलात्कार , आरोपी गिरफ्तार

45.92

जांजगीर चाम्पा
सक्ती 07 मई 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने सक्ती थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02 मई 2021 की रात्रि लगभग दस बजे परिवार सहित सोये हुए थे । 
उसकी नाबालिक लड़की अपने माँ के साथ एक ही कमरा में सोई थी रात्रि करीब एक बजे अपनी पत्नि के साथ बाथरूम के लिए उठा तो देखा कि उसकी नाबालिक लड़की अपने बिस्तर में नहीं थी।

जिसके बाद आस पास एवं रिश्तेदारी में पता साजी किया तब नाबालिग का कहीं नहीं पता चला।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर सक्ती थाने में अपराध क्रमांक 122/2021 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर मार्गदर्शन लिया गया।

पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अपहृता की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र करने हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिशा निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती रजत नाग के मार्गदर्शन में निरीक्षक रविन्द्र अनंत के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण के अपहृता एवं आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात किया गया।

विवेचना दौरान आरोपी अनिल कुमार सहिस पिता लक्ष्मी प्रसाद सहिस उम्र 24 वर्ष साकिन नगरदा थाना नगरदा जिला जॉजगीर - चांपा ( छ.ग. ) के कब्जे से अपहृता नाबालिक लड़की को बरामद किया गया।

आरोपी द्वारा नाबालिक लड़की को अपने भगा ले जाकर चांपा में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया है  प्रकरण में धारा 376 भादवि एवं 06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है।

विवेचना पर आरोपी अनिल कुमार सहिस के विरूद्ध सबूत पाये जाने से दिनांक 06.05.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत , सउनि मोतीलाल सूर्यवंशी , म.आर. दिव्यांशा गोंड़ का अहम योगदान रहा ।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/