238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / 
दुल्हन के हाथों की मेहंदी फीकी नही पड़ी थी की कोरोना ने मिटा दिया मांग का सिन्दूर , शादी के 08 दिन बाद पति की हुई मौत

   cgwebnews.in   

दुल्हन के हाथों की मेहंदी फीकी नही पड़ी थी की कोरोना ने मिटा दिया मांग का सिन्दूर , शादी के 08 दिन बाद पति की हुई मौत

94.85

झारखंड
हजारीबाग 06 मई 2021 - झारखंड के हजारीबाग में कोरोना ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया. शादी के आठ दिन बाद कोरोना से दूल्हे की मौत हो गई और पलभर में वर-वधू के घर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. दुल्हन के हाथों की मेहंदी अभी ठीक से छुटी भी नहीं थी कि कोरोना ने उसका सुहाग उजाड़ दिया. मृतक हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हुटपा निवासी कृष्णा महतो का पुत्र अनिल कुमार था. शादी से पहले कोरोना के लक्षण दिखे थे, लेकिन इसकी अनदेखी कर धूमधाम से विवाह किया गया. इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हुटपा निवासी कृष्णा महतो ने अपने पुत्र अनिल की शादी 28 अप्रैल 2021 को टाटीझरिया के झरपो निवासी कांसी महतो की पुत्री के साथ बड़े धूमधाम से की थी. ग्रामीणों के अनुसार विवाह के दो दिन पूर्व दूल्हे को हल्का बुखार व जुकाम आया था. इसकी अनदेखी कर परिजन विवाह की तैयारी में जुटे रहे और दोनों पक्ष के लोग पूरे धूमधाम से विवाह में शामिल हुए. विवाह के बाद दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी. 4 मई को सांस लेने में परेशानी होने लगी तो आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार की रात्रि को उसने दम तोड़ दिया।

मृतक घर का बड़ा पुत्र था. आज गुरुवार को शव को एंबुलेंस से ही हुटपा श्मशान घाट तक लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया. सूचना मिलते ही उसके घर में मातम छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सबसे बुरा हाल तो नई नवेली दुल्हन की है.
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/