सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
छत्तीसगढ़ के इन 16 जिलों में बढ़ाया गया लॉक डाउन की अवधी , देखे किस जिले में कब तक लगा रहेगा ताला

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ के इन 16 जिलों में बढ़ाया गया लॉक डाउन की अवधी , देखे किस जिले में कब तक लगा रहेगा ताला

47.72

रायपुर
रायपुर 25 अप्रैल 2021 - छत्तीसगढ़ में बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। लगातार मरीजों की संख्या के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। ऐसे में जिलों के प्रशासन की ओर से एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। अंबिकापुर और बलरामपुर को 5 मई, रायगढ़ और बालोद को 6 मई की सुबह 6 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। दो दिनों में अब तक 16 जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है।

अब तक इन जिलों में बढ़ाया जा चुका है लॉकडाउन

रायपुर , दुर्ग , महासमुंद , बालोद 26 अप्रैल से 06 मई

राजनांदगांव , धमतरी , कांकेर , कोंडगांव, जशपुर , सूरजपुर , बेमेतरा , बलरामपुर , अंबिकापुर 26 से अप्रैल 05 मई

रायगढ़ 27 अप्रैल 06 मई तक
कोरबा 27 अप्रैल 05 मई तक
जांजगीर चाम्पा 23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक

रायगढ़ जिले में 21 अप्रैल से 27 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसके बाद फिर से इसे बढ़ाया गया है। सभी प्रतिबंध जिले में पहले की तरह जारी रहेंगे। हालांकि कुछ रियायतें भी दी गई हैं।

थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे।
किराना, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।

ई-कॉमर्स साइट से होम डिलीवरी की सुविधा होगी। होटल और रेस्टोरेंट सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक जोमैटो और स्वीगी के माध्यम से होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसमें कार्यरत कर्मचारियों और होम डिलीवरी करने वालों को समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा।
दूध, सब्जी दुकान, न्यूज पेपर हॉकर, पैट शॉप सुबह 6 बजे से 8 बजे और शाम को 5 से 6.30 बजे तक ही काम कर सकेंगे। इस दौरान दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध का वितरण किया जाएगा।
बैंक न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक, खातेदार या आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल दवा, मेडिकल उपकरण, चिकित्सकीय प्रयोजन, आक्सीजन निर्माता इकाईयों, पेट्रोल पंप संचालकों, गैस एजेंसियों, कोल्ड ट्रांसपोर्टर, सरकारी राशन की दुकानों का ही लेनदेन हो सकेगा।

सरकारी राशन की दुकानें सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।

बालोद : यहां 19 अप्रैल से 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया था। इसे भी बढ़ा दिया गया है। 6 मई की सुबह 6 बजे तक जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे।
किराना, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।

ई-कॉमर्स साइट से होम डिलीवरी की सुविधा होगी। इसमें कार्यरत कर्मचारियों और होम डिलीवरी करने वालों को समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा।
दूध, सब्जी दुकान, न्यूज पेपर हॉकर, सुबह 6 बजे से 9 बजे और शाम को 5 से 7 बजे तक ही काम कर सकेंगे। इस दौरान दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध का वितरण किया जाएगा।
पैट शॉप और एक्वेरियम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम को 5 बजे से 6.30 बजे तक ही खोलने की अनुमति है।

बैंक न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक, खातेदार या आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल दवा, मेडिकल उपकरण, चिकित्सकीय प्रयोजन, आक्सीजन निर्माता इकाईयों, पेट्रोल पंप संचालकों, गैस एजेंसियों, कोल्ड ट्रांसपोर्टर, सरकारी राशन की दुकानों का ही लेनदेन हो सकेगा।

सरकारी राशन की दुकानें नियत समय पर खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।

अंबिकापुर: जिले में 13 अप्रैल से 26 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसके बाद फिर से इसे बढ़ा कर 5 मई तक किया गया है। सभी प्रतिबंध जिले में पहले की तरह जारी रहेंगे।

थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे।
किराना, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।

ई-कॉमर्स साइट से होम डिलीवरी की सुविधा होगी। होटल और रेस्टोरेंट सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक जोमैटो और स्वीगी के माध्यम से होम डिलीवरी कर सकेंगे। इसमें कार्यरत कर्मचारियों और होम डिलीवरी करने वालों को समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा।
दूध, सब्जी दुकान, न्यूज पेपर हॉकर, पैट शॉप सुबह 6 बजे से 8 बजे और शाम को 5 से 6.30 बजे तक ही काम कर सकेंगे। इस दौरान दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध का वितरण किया जाएगा।
सरकारी राशन की दुकानें सुबह तय समय पर खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।

बलरामपुर : जिले में 14 अप्रैल से 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसके बाद फिर से इसे 5 मई तक बढ़ाया गया है। सभी प्रतिबंध जिले में पहले की तरह जारी रहेंगे। हालांकि कुछ रियायतें भी दी गई हैं।

थोक व्यापारी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अपने सामानों की लोडिंग अनलोडिंग कर सकेंगे।
किराना, चिकन, मटन, मछली और अंडा की दुकानें नहीं खुलेंगी, पर ठेले पर फेरी लगाकर या गली-गली घूम कर सब्जी और फल वाले सहित ये सभी सुबह 6 बजे से दोपहर 10 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे।

ई-कॉमर्स साइट से होम डिलीवरी की सुविधा होगी। इसमें कार्यरत कर्मचारियों और होम डिलीवरी करने वालों को समय-समय पर कोविड-19 टेस्ट और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा।
दूध, सब्जी दुकान, न्यूज पेपर हॉकर, पैट शॉप सुबह 6 बजे से 10 बजे और शाम को 5 से 6.30 बजे तक ही काम कर सकेंगे। इस दौरान दुकानें नहीं खुलेंगी। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूध का वितरण किया जाएगा।
पैट शॉप और एक्वेरियम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम को 5 बजे से 6.30 बजे तक ही खोलने की अनुमति है।

बैंक न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक, खातेदार या आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल दवा, मेडिकल उपकरण, चिकित्सकीय प्रयोजन, आक्सीजन निर्माता इकाईयों, पेट्रोल पंप संचालकों, गैस एजेंसियों, कोल्ड ट्रांसपोर्टर, सरकारी राशन की दुकानों का ही लेनदेन हो सकेगा।

LIC और पोस्ट ऑफिस न्यूनतम कर्मचारियों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक काम कर सकेंगे।

सरकारी राशन की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। दुकान संचालक वार्ड-मोहल्ला-ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राशन वितरण करेंगे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/