छत्तीसगढ़ - कांग्रेस इस सीट पर बदल सकती है प्रत्याशी , खतरे में पड़ी नेता जी की टिकट?? / छत्तीसगढ़ में कहीं प्रचार नहीं कर पाएंगे भूपेश बघेल ?? , जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा यह मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / 
विशाखापटनम से किरंदुल जा रही यात्री ट्रेन को नक्सलियों ने किया डिरेल , बड़ा हादसा टला बाल बाल बचे यात्री

   cgwebnews.in   

विशाखापटनम से किरंदुल जा रही यात्री ट्रेन को नक्सलियों ने किया डिरेल , बड़ा हादसा टला बाल बाल बचे यात्री

51.56

दंतेवाडा
दंतेवाड़ा 24 अप्रैल 2021 -  नक्सलियों ने शुक्रवार की रात करीब 9 बजे विशाखापटनम से किरंदुल जा रही यात्री ट्रेन को निशाना बनाते हुए दंतेवाड़ा और बचेली के बीच नेरली ब्रिज के पास पटरी को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे सामने के एक इंजन और एक लोको वेगन बेपटरी हो गई। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सही समय पर ब्रेक लगा दी, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। 

इसके बाद हथियारबंद नक्सलियों ने ट्रेन में चढ़कर ट्रेन में मौजूद यात्रियों के हाथों में पोस्टर थमा कर चलते बने। पोस्टर माओवादी संगठन के दंडकारण्य स्पेशल जोनल द्वारा जारी किए गये थे। 

इन पोस्टर्स में 26 अप्रैल को भारत बंद सफल बनाने, ऑपरेशन प्रहार को बंद करने जैसे अपील की गई है। बचेली भांसी के बीच इसी स्थान पर नक्सलियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। यह पूरा इलाका जंगलों से घिरा हुआ है। 

पुलिस ने रात को मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को वाहन व्यवस्था कर घर पहुंचाया। घने जंगलों के बीच ट्रेन की पटरी को नुकसान पहुंचाना नक्सलियों के लिए बेहद आसान है। 

इससे पूर्व भी इसी इलाके में कई बार नक्सलियों ने मालवाहक ट्रेन को नुकसान पहुंचाया है लेकिन यात्री रेल को पहली बार नक्सलियों ने इस तरह से डिरेल करके निशाना बनाया है। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/