मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
छत्तीसगढ़ में बारात लेकर दुल्हन लाने निकले दूल्हा ने चेक पोस्ट पर किया कुछ ऐसा की मौके पर मौजूद कलेक्टर ने कही यह बात

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में बारात लेकर दुल्हन लाने निकले दूल्हा ने चेक पोस्ट पर किया कुछ ऐसा की मौके पर मौजूद कलेक्टर ने कही यह बात

38.61

सुकमा
सुकमा 24 अप्रैल 2021 - शादी हर किसी व्यक्ति के लिए एक बेहद अहम पल होता है। विवाह का पवित्र बंधन एक स्त्री और पुरुष के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है जहां वे निजी बंधन में बंधकर एक नए जीवन की शुरुआत करते हैं। 

हर युवक की ख्वाहिश होती है की अपने विवाह के दिन वो ढोल बाजे और ढेर सारे बारातियों के संग अपनी दुल्हन को ब्याहने जाए। किंतु अगर विवाह लॉकडाउन के दौरान करनी हो तो इसमें उतना उत्साह नहीं रह जाता। पर फिर भी कुछ युवक ऐसे होते है जो अपनी निजी जीवन से बढ़कर सामाजिक जीवन को महत्व देते है। शादी बारात के उत्साह से अधिक वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को मानते है।

बस्तर जिले के ग्राम बोरपदर के निवासी चैन सिंह ठाकुर ने आज व्यक्तिगत तौर पर ही नही अपितु सामाजिक दृष्टिकोण से भी मिसाल कायम की है। दूल्हा बनकर अपनी दुल्हन को ब्याहने सुकमा जिले के ग्राम कुमाकोलेंग आ रहे चैन सिंह ठाकुर
ने मंडप की ओर प्रस्थान करने से पहले अपना और अपने परिजनों सभी का कोरोना जांच करवाने को प्राथमिकता दी। 

शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले उन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा की पहले सामाजिक जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, इस कठिन दौर में हमे जरूरत है की लापरवाही करके समाज के लिए उलझन या समस्या पैदा करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी समझे और कोरोना जांच करवाए। शासन प्रशासन को कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपना योगदान दे। उन्होंने गांव जाने के पहले सुकमा जिले के तोंगपाल जांच नाके में स्वत: कोविड जांच कराया और साथ में सारे बारातियों को भी कोविड टेस्ट कराने को कहा। 

निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने की दूल्हे की तारीफ मौके पर पहुंचे कलेक्टर विनीत नंदनवार ने दूल्हे चैन सिंह ठाकुर की खूब प्रशंसा की। जिले में प्रभावशाली लॉकडाउन का जायजा लेने नंदनवार तोंगपाल जांच नाका का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कोविड जांच स्थल पर पहुँचे दुल्हे को कोविड टेस्ट कराते हुए देख कर प्रसन्नता जाहिर की। 

उन्होंने कहा की हमे ऐसे युवाओं की जरूरत है जो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अगर इसी तरह जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी समझे तो कोरोना संक्रमण को जल्द से जल्द खत्म किया जा सकता है। आज चैन सिंह ठाकुर ने समाज को एक अनुकरणीय संदेश दिया है की अभी के इस विषम परिस्थिति में हमे चाहिए की हम पूरी तत्परता से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और कोरोना के प्रति सजग, सचेत होकर संक्रमण की रोकथाम में शासन प्रशासन का सहयोग करें।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/