छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / राजधानी रायपुर में एक बार फिर लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है लपटे , दहशत में लोग / प्रेमी की डिमांड पूरी नही करना युवती को पड़ा भारी , प्रायवेट पार्ट में डाल दिया लाल मिर्च और फेवीक्विक / 
पंचायत सचिव की पीट पीट कर हत्या , विभागीय कार्य से लौटते वक्त हुआ हमला ,

   cgwebnews.in   

पंचायत सचिव की पीट पीट कर हत्या , विभागीय कार्य से लौटते वक्त हुआ हमला ,

41.51

नारायणपुर
नारायणपुर 18 अप्रैल 2021 -  नक्सलियों ने फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। शनिवार को नक्सलियों ने एक ग्राम पंचायत सचिव की निर्मम हत्या कर दी है। मृतक का नाम हरक चौधरी बताया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ क्षेत्र के ओरछा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोचावाडा के सचिव की हत्या नक्सलियों द्वारा की गई है। सचिव का नाम हरक चौधरी है। वे शुक्रवार को पंचायत संबंधी कार्य के सिलसिले में ग्राम पंचायत पोचावाड़ा के आश्रित ग्राम रोहताड़ गए हुए थे। 

बताया जा रहा है कि वहां से वापसी के दौरान घात लगाए हुए नक्सलियों ने रास्ते में उन्हें रोका और कुछ दूर ले जाकर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

सचिव की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने शव को रोहताड़ पुलिया के पास फेंक दिया। बताया जा रहा है कि हरक 16 अप्रैल को पंचायत संबंधित कार्य व जाति-निवास प्रमाण पत्र के शिविर को लेकर ग्राम पंचायत पोचावाड़ा के आश्रित ग्राम रोहताड़ गया था। यहां से वापस आते समय घात लगाए हुए नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। 

नक्सलियों ने हत्या कर शव को रोहताड़ पुलिया के पास फेंका और घटनास्थल पर पर्चे व पाम्पलेट फेंके हैं। इसमें नक्सलियों ने पंचायत सचिव की हत्या करने की बात लिखी है। घोर नक्सली क्षेत्र होने के कारण शव रात भर घटना स्थल में पड़ी रही। सुबह होने पर पुलिस ने ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से शव को ब्लॉक मुख्याल ओरछा लाया गया। 

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया। घटना की पुष्टि अतरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने की है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/