छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / छत्तीसगढ़ - कई गांव के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , समझाईस का दौर जारी / छत्तीसगढ़ - मतदाता पर्ची बांटने के लिए बनाए गए पंडाल में फैला करेंट , एक कांग्रेस कार्यकर्ता आया चपेट में / एक-एक वोट कीमती होने के बाद भी भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू खुद को नही दे सकेंगे वोट?? / छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल / मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / 
सक्ती में हुई लूट और हत्या के मामले का खुलासा , यश , पुष्पेन्द्र और सलमान खान ने कबूल किया गुनाह , पूरी कहानी पुलिस की जुबानी

   cgwebnews.in   

सक्ती में हुई लूट और हत्या के मामले का खुलासा , यश , पुष्पेन्द्र और सलमान खान ने कबूल किया गुनाह , पूरी कहानी पुलिस की जुबानी

54.51

जांजगीर चाम्पा
सक्ती 14 अप्रैल 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजेश कुमार जायसवाल साकिन सेंदरी थाना नगरदा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13/04/2021 की रात्रि में उसके बड़े भाई खिलेश्वर कुंमार जायसवाल मोटरसाइकिल से अपने छोटे भाई दुर्गेश जायसवाल के साथ घर वापस आते समय करीब 10:50 बजे वह ग्राम डडाई बस स्टाप मुख्य मार्ग के पास पहुंचा था।

उसी समय उनके मोटर सायकल का पेटोल खत्म हो जाने पर रोड में खड़े थे इसी बीच तीन अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल से आये और आकर उनसे पैसे की मांग करने लगे नहीं देने पर मारपीट कर खिलेश्वर जायसवाल से पर्स को छिनकर पर्स में रखे 500 रूपये को लूट लेने पर खिलेश्वर जायसवाल के द्वारा अपने मोबाईल से बात करने पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मोबाईल को लूट कर चाकू मारकर हत्या कर भाग जाने की रिपोर्ट थाना में प्रार्थी के द्वारा दर्ज कराया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 112/21 धारा 302 , 394 , 34 भादवि . पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक को घटना के संबंध में अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिशा निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक सक्ती रजत नाग के मार्गदर्शन में निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियो की पता तालाश हेतु हमराह स्टाफ के रवाना होकर घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल से रक्त रंजीत जुता एवं एक मैटल का पिस्टल नुमा लाईटर जप्त किया।

प्रार्थी के बताये हुलिया अनुसार तीन संदेहियो को हिरासत में लेकर कार्यपालक दण्डाधिकारी न्यायालय सक्ती के समक्ष प्रार्थी के द्वारा संदेहियो की शिनाख्तगी कराया गया । प्रार्थी द्वारा उक्त संदेहियों की पहचान किया गया घटना दिनांक को उसके भाई खिलेश्वर जायसवाल की हत्या करने के आरोपियों की पहचान करने से आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ प्रथम नायक पिता महेन्द्र नायक साकिन आमापारा नगर निगम कालोनी रायपुर हा.मु. वार्ड नं . 04 सोसायटी चौक सक्ती  , यश ठारवानी पिता मनोहर ठारवानी उम्र 20 वर्ष सा . वार्ड नं . 06 बुधवारी बाजार सक्ती , सलमान खान उर्फ चीनी उर्फ गोलू पिता जुम्मन खान उम्र 23 वर्ष सा . वार्ड नं . 05 पुरेन्हापारा सक्ती थाना सक्ती जिला जाजगीर चाम्पा ( छ.ग. ) को दिनांक 14.04.2021 को तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त आरोपियों से निम्नांकित वस्तु जप्त किया गया - 1 एक काले रंग का चाकू 2. मृतक का मोबाईल 3. मृतक से लूट के रकम 500 रूपये , 4 आरोपियो द्वारा उपयोग में लाया गया 02 नग मोबाईल 5. एक नग मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 11 ए.आर. 4091 हिरो पैशन प्रो।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत , उप निरी . नवीन पटेल , सउनि शंकर लाल साहू बी.आर डहरिया , मोतीलाल सूर्यवंशी , आर . राजेन्द्र कुरें , संजीव शर्मा , अनिल श्रीवास , राजेश साहू , अश्वनी सिदार , नगर सैनिक सेवक साहू का अहम योगदान रहा ।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/