स्टेज पर दहेज के लिए बहस करते रह गया दूल्हा और ब्वॉयफ्रेंड ने दुल्हन के गले मे डाल दी वरमाला / छत्तीसगढ़ - फाईव स्टार हॉटल के रूम में IPL सट्टा खिला रहे थे सटोरिये , मेन खाईवाल सहित 07 गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - खदान में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत , युवक को बचाने के चक्कर मे हुआ हादसा / आज देर शाम से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी / पूर्व विधायक की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाये गंभीर आरोप , कहा भूपेश की प्रताड़ना के वजह से ही,, / मोदी से पहले योगी आएंगे छत्तीसगढ़ , इन तीन लोकसभा में करेंगे विशाल आमसभा / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / 
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , भोजपुरी व वेब सीरीज के एक्ट्रेस के साथ कई लोग गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , भोजपुरी व वेब सीरीज के एक्ट्रेस के साथ कई लोग गिरफ्तार

66.68

महाराष्ट्र
नागपुर 11 अप्रैल 2021 -  गणेशपेठ स्थित बस स्थानक के पास बीती रात सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल कृृष्णा ओयो में छापामार कार्रवाई की। कोलकाता की एक महिला और दो युवतियां को देह व्यापार में लिप्त पाई गईं। इनमें से एक भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल है, जो अंतरराज्यीय स्तर पर ऑनलाइन सेक्स रैकेट से जुड़ी है। पीड़िता के तौर पर दलालों के चंगुल से उसे मुक्त कराया गया है। दो आरोपियों के खिलाफ गणेशपेठ थाने में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है फरार साथी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार देह व्यापार में लिप्त तीनों युवतियां कोलकाता की हैं। उनकी आयु 32, 25 और 23 वर्ष है। इनमें एक मॉडल है, जो कुछ भोजपुरी फिल्मों की वेबसीरीज में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी है। अन्य दो युवतियां इवेंट का काम करती हैं। 

काम-धंधे ठप होने से ऑनलाइन रैकेट से जुड़ गईं
लॉकडाउन में काम-धंधे ठप होने से युवतियां ऑनलाइन सेक्स से जुड़ गई हैं। कुछ दिन पहले वह दलाल दीपेश उर्फ गगन दिलीपभाई कानाबारा (36), सतनामी नगर निवासी के बुलावे पर नागपुर आई हुईं थीं। दीपेश ने उन्हें किराए का कमरा लेकर ठहराया था तथा उनके लिए ऑनलाइन  ग्राहक तलाशता था। 

ग्राहक से सौदा पक्का होने पर उन्हें अलग-अलग होटल, लाॅजेस और फ्लैटों में भेजा जाता रहा है। गुरुवार की रात भी उसने युवतियों को गणेशपेठ बस स्थानक के पास स्थित होटल कृष्णा ओयो में भेजा था। इसके लिए दीपेश ने पहले से ही दो कमरे बुक कर रखे थे, मगर अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग को इसकी भनक लग गई। आला अधिकारियों को सूचना दी गई। 

तय योजना के तहत दो फर्जी ग्राहकों को भेजा गया। पश्चात पुलिस ने होटल को घेर लिया और संकेत मिलते ही छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान दीपेश पुलिस के हाथ लग गया, लेकिन उसका साथी रेहान फरार होने में सफल हो गया। 

दीपेश के चंगुल से तीनों युवतियों को पीड़िता के तौर पर मुक्त कराया गया। पश्चात शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश कर तीनों युवतियों को सुधारगृह भेज दिया गया। 

दीपेश को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दीपेश के  कब्जे से 12 हजार नकद, तीन मोबाइल और आपत्तिनजक सामग्री जब्त की गई है , दीपेश इसके पहले भी देह व्यापार के आरोप में पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ पहले के भी दो प्रकरण दर्ज हैं। वह अंतरराज्यीय स्तर पर ऑललाइन सेक्स रैकेट चलाता है। पीड़िताओ से हुई पूछताछ में पता चला है कि, दीपेश एक ग्राहक से दस हजार रुपए लेता था और उसमें से केवल ढाई हजार रुपए पीड़िता को देता था। उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाने का काम ओला, उबेर से रेहान और दीपेश करते थे। 

उपरोक्त कार्यवाही को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार , अपर आयुक्त सुनील फुलारी, उपायुक्त गजानन राजमाने के मार्गदर्शन में निरीक्षक रवि नागोसे, उप-निरीक्षक स्मिता सोनवने, मंगला हरड़े, अनिल अंबादे, राशिद शेख, भूषण झाड़े, अजय पौनिकर, मनीष रामटेके ने की। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/