तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / 
जांजगीर चाम्पा जिले में कोविड 19 संक्रमण के मद्देनजर चैत्र नवरात्रि , रामनवमी , रमजान , साप्ताहिक हाट बाजार के लिए दिशा-निर्देश जारी

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले में कोविड 19 संक्रमण के मद्देनजर चैत्र नवरात्रि , रामनवमी , रमजान , साप्ताहिक हाट बाजार के लिए  दिशा-निर्देश जारी

62.57

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 09 अप्रैल 2021 - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और सार्वजनिक स्वास्थ्य के ब्यापक हित में जिले में विभिन्न पर्वों के आयोजन के लिए दिशानिर्देश जारी किया है। जिले में  साप्ताहिक हाट-बाजार के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार कोरोना वायरस नियंत्रण के संबंध में पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिबंधों पर समय-समय पर छूट प्रदान की गई थी।  कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की बढ़ती  संख्या को देखते हुए, संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम तथा आमजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेैत्र नवरात्रि, रामनवमी, रमजान, साप्ताहिक हाट बाजार के संबंध में आदेश जारी किया है। 

13 अप्रैल ,2021 से प्रारंभ चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी पर्व के संबंध में दिशा निर्देश-

01 - धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों  में ज्योति कलश जलाए जाएंगे किन्तु दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
 
02 - ज्योति कलश एवं मंदिर प्रबंधन में लगे समस्त व्यक्ति रामनवमी पर्व तक मंदिर परिसर में ही निवास करेंगें।

03 - दर्शनार्थी ज्योति कलश के दर्शन व्हाट्सएप या वीडियो कॉल के द्वारा कर सकेंगे। इसकी व्यवस्था मंदिर प्रबंधन द्वारा की जाएगी।
 
04 - कलश यात्रा, जवारा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं होगी।
 
05 - प्रसाद वितरण भंडारा नहीं होगा।
 मंदिर परिसर एवं अन्य स्थानों पर सेवा पंडाल स्थगित रहेगा।
 
06 - मंदिर परिसर पर लगने वाला मेला, मीना बाजार, एवं अन्य दुकान प्रतिबंधित रहेंगे।
 मंदिर परिसर की दुकानों में पूजा सामग्री के अतिरिक्त अन्य खाद्य पदार्थ का विक्रय नहीं होगा। 

07 - लॉज, होटल, रेस्टोरेंट में राज्य से बाहर से आने वाले व्यक्तियों को ठहरने की अनुमति नहीं होगी। 

08 - नगरीय एवं ग्रामीण एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सामुहिक धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन स्थगित रहेगा।
 
09 - भागवत कथा, रामायण पाठ आयोजित किए जा सकेंगे, परंतु इसमें श्रद्धालुओं श्रोताओं को शामिल होने की अनुमति नहीं रहेगी।
   
10 - मंदिर परिसर व आसपास क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों पर लगने वाला मेला स्थगित रहेगा ।
मंदिर प्रबंधन समिति मंदिर परिसर में कोरोना वायरस से सुरक्षा संबंधित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
 
11 - निर्देशों के पालन, दर्शनार्थियों की सुरक्षा एवं कोरोनावायरस से सुरक्षित रखने के संबंध में अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने क्षेत्र के समस्त मंदिरों के  प्रबंधक समिति के सदस्यों की  बैठक लेंगे।

रमजान के संबंध में दिशा निर्देश -

12 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे रमजान के पवित्र महीने में मस्जिद, मदरसा, दरगाह आदि के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश और निर्देशों का पालन करते हुए रमजान का पवित्र माह सादगी से मनाया जाएगा। 
01 - किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे।  

02 - सार्वजनिक नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। परंतु समाज के प्रमुख मौलाना सहित चार लोग मास्क पहनकर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज पढ़ सकेंगे।
 
03 - बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। रमजान का त्यौहार अपने घर में ही मनाने कहा गया है।
 
04 - त्यौहार के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के जारी प्रतिबंधात्मक आदेश निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करना होगा। 

साप्ताहिक हाट बाजार प्रतिबंधित-

जिले के समस्त प्रकार के साप्ताहिक हाट बाजार एवं मवेशी बाजार प्रतिबंधित रहेंगे।
 यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 

तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत

चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश

रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला

छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार

Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/