मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
स्वास्थ्य मन्त्री की हाईलेवल मीटिंग खत्म , रायपुर में कोरोना से हालात चिंताजनक , लेकिन लॉक डाउन का फैसला जल्दबाजी में नही

   cgwebnews.in   

स्वास्थ्य मन्त्री की हाईलेवल मीटिंग खत्म , रायपुर में कोरोना से हालात चिंताजनक , लेकिन लॉक डाउन का फैसला जल्दबाजी में नही

44.51

रायपुर
रायपुर 03 अप्रैल 2021 - राजधानी रायपुर में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगेगा। राजधानी में कोरोना की बेकाबू हड़ताल बुलायी हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गयी है। बैठक में राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना की स्थिति को लेकर आज समीक्षा की गयी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक में कोरोना के अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया में बातचीत में इस बात के संकेत दिये है कि रायपुर में आनन-फानन में लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि परिस्थिति के अनुरूप लॉकडाउन पर फैसला कलेक्टर लेंगे। 

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने रायपुर में कोरोना के हालात को चिंताजनक बताया है। लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की लॉकडाउन से फायदा कम नुकसान ज्यादा है। लॉकडाउन कोरोना खत्म करने का विकल्प नहीं है। पूर्व के अनुभवों के आधार पर ये कहा जा सकता है कि लॉकडाउन से मरीजों की संख्या में कमी आ सकती है, लेकिन उसका दुष्प्रभाव काफी ज्यादा होता है। पिछली बार 50 दिनों से ज्यादा लॉकडाउन लगा था, विशेषज्ञ भी मानते हैं लॉकडाउन से कोरोना खत्म नहीं हो सकता

कोरोना के नये स्ट्रेन पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए सिंहदेव ने कहा है कि नये स्ट्रेन मिले हैं, लेकिन ऐसी कोई जानकारी नहीं आयी है जिसमें ये कहा जा सके कि कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक है। कोरोना का नया स्ट्रेन भी पूर्व की भांति ही है, उसमें कुछ म्युटेशन जरूर हुआ है, जो वायरस में संभावित है।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि आज की बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की गयी है। प्रदेश के बड़े-बड़े अस्पतालों में बेड की उपलब्धता बेहद कम है। आईसीयू में भी जगह नहीं के बराबर है। बेड को बढ़ाने की तयारी विभाग कर रहा है। वहीं टेस्टिंग किट की उपलब्धता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किट की कमी है, क्योंकि उसकी उपलब्धता प्रर्याप्त नहीं हो पा रही है। कुछ पेमेंट का इश्यू है उसे दूर करने की जरूरत है। जल्द ही ये उपलब्धता हो जायेगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/