तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत / चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / 
जांजगीर चाम्पा जिले में होली के रंग पर पड़ा भंग , कलेक्टर ने जारी किया सख्त निर्देश , उलंघन करने पर जाना पड़ेगा जेल

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले में होली के रंग पर पड़ा भंग , कलेक्टर ने जारी किया सख्त निर्देश , उलंघन करने पर जाना पड़ेगा जेल

56.76

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चापा 27 मार्च 2021 - जांजगीर चाम्पा कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर सावधानी बरतने, आमजन को सुरक्षित रखने की दृष्टि से होली त्यौहार के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील कर कहा है कि स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने निवास पर ही परिवार के साथ त्यौहार मनाएं। होली में पानी व लकड़ी का कम से कम उपयोग कर पर्यावरण के सुरक्षा में सहयोग दे। होली त्यौहार में फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने होली त्यौहार में हर्बल रंग का उपयोग करने की अपील की है। 

सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे-

जारी निर्देश के अनुसार सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। भारत सरकार व छत्तीसगढ़ शासन के समय-समय पर जारी निर्देशों एवं गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करना होगा। होली मिलन समारोह व नगाड़ा बजाना प्रतिबंधित रहेगा।  सोशल डिस्टेंस, मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा।  निर्देशों के उल्लंघन पर समिति प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक होली मिलन, टेंट, माइक, फाग गीत आदि  प्रतिबंधित रहेगा। 

होलिका दहन के समय अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का उपयोग ना करें- 

जारी निर्देश में कहा गया है कि होलिका दहन बिजली तार के नीचे नहीं किया जाएगा।  होलिका दहन के समय अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का उपयोग ना करें, 5 से अधिक लोगों का एक साथ घूमना प्रतिबंधित रहेगा।  सामूहिक भोज के आयोजन नहीं होंगे।

निर्देशों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई-

शराब पीकर वाहन चलाना, दो पहिया वाहन में तीन सवारी गाड़ी चलाना, तेज स्पीड वाहन चलाने ,अधिक आवाज वाले सायलेंसर के उपयोग पर यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी। ध्वनि विस्तार यंत्र पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। निर्देशों के उल्लंघन पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है।  
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 

तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने मोपेड सवारो को मारी टक्कर , हादसे में भांजे की मौके पर तो मामा की हॉस्पिटल में मौत

चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश

रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला

छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार

Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/