सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
14 साल की उम्र में 27 साल पहले हुआ था गैंग रेप , अब जा कर पीड़िता ने दर्ज कराई FIR वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

   cgwebnews.in   

14 साल की उम्र में 27 साल पहले हुआ था गैंग रेप , अब जा कर पीड़िता ने दर्ज कराई FIR वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

45.95

उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर 07 मार्च 2021 - एक महिला ने गैग रेप का मामला घटना के 27 साल बाद दर्ज करवाया है, जब उसके बेटे ने, जो गैंग रेप से माँ की गर्भ में आया था, अपने पिता का नाम पूछा। पीड़ित माँ ने अपनी सारी दुखभरी कहानी अपने बेटे को बता दी। फिर बेटे ने कहा कि अब मामला दर्ज हो और DNA जांच हो जिससे उसे बायोलॉजिकल पिता का पता चल सके।

मामला उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले का है। वह जब 14 साल की थी तब उसका गैंगरेप हुआ था। आरोपियों ने उसे धमकी देकर मुंह बंद करवा दिया था। लेकिन तब वह गर्भवती हो गई थी और एक बेटे को जन्म दिया था। अब बच्चा बाद होकर अपने पिता का नाम जानना चाहता है। इसलिए मामला दर्ज करने के बाद वह अपना डीएनए की भी जांच कराना चाहता है। ऐसे में इस मामले में FIR और DNA की मांग, दोनों की गई है।

अदालत में दिए गए अर्जी में महिला ने मांग की है कि दोनों आरोपियों के DNA जांच की जाय ताकि उसके बेटे के सही पिता का पता चल सके। पीड़िता का कहना है कि जब उसके साथ आरोपियों ने गैंग रेप किया था तब उन्होंने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी थी, उसी डर से उसने उस समय थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाया, अब जबकि उसके बच्चे के पिता का नाम जानना है अदालत के चौखट पर आई है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 1994-95 में हुई थी। CO प्रवीण कुमार यादव ने मीडिया को बताया है कि “हमने दो भाइयों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है, जो एक बिजनेस करते हैं. हम डीएनए टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं, पुलिस ने आरोपी की पहचान नकी हसन और गुड्डू के रूप में की है।

घटना के बारे में पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया था। इस घटना के कुछ दिनों बाद ही वह और उसकी बहन लखनऊ चले गए जहां उसे गर्भवती होने के बारे में पता चला। पीड़िता के सिर्फ 14 साल का होने के कारण डॉक्टरों ने उसका गर्भपात करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद उसने एक लड़के को जन्म दिया और पीड़िता ने बच्चे को  एक निःसंतानदंपति को गोद दे दिया।

दंपति ने पीड़िता से उसकी अच्छी देखभाल करने का वादा किया था, बाद में पीड़िता की भी शादी हो गई। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है बेटा अब बड़ा हो गया है, वह कुछ महीने पहले उसके पास आया और बायोलॉजिकल पिता के बारे में जानने के लिए उस पर दबाव डाला, इसलिए उसने डीएनए टेस्ट और कथित यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई के लिए अदालत जाने का फैसला किया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/