छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / 
छत्तीसगढ़ , बन्द कमरे में गर्लफ्रैंड को नचा कर उड़ाता था नोट , इसी शौख ने राजू को बना दिया चोर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ , बन्द कमरे में गर्लफ्रैंड को नचा कर उड़ाता था नोट , इसी शौख ने राजू को बना दिया चोर

79.51

रायपुर
रायपुर 26 फरवरी 2021 - राजधानी रायपुर में जय स्तंभ चौक के एसबीआई के कैश काउंटर से ढाई लाख रुपये चुराने वाला कृष्णा राजू रेड्डी रंगीन मिजाज का निकला। शातिर चोर की गिरफ्तारी के बाद उसके बयान से पुलिस भी हैरान रह गई। उसने पुलिस को बताया कि बंद कमरे में वह अपनी गर्लफ्रेंड को नाचने के लिए कहता था और इस दौरान वह उस पर नोटों की बारिश करता था।

पुलिस के अनुसार, कृष्णा की गर्लफ्रेंड रायपुर में रहती है। फिल्मों में डांस करती हुई लड़कियों पर हीरो के द्वारा नोट उड़ाने का अंदाज राजू को खासा अच्छा लगता था। वह भी फिल्मी स्टाइल में ग्लैमर से भरी जिंदगी जीना चाहता था और इसी शौक को पूरा करने के लिए वह बंद कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड को नचाता और उस पर नोट उड़ाता जाता।

इस शौक को पूरा करने के लिए वह चोरी करता था और ज्यादातर बैंकों को निशाना बनाने की फिराक में रहता था। भिलाई निवासी चोर कृष्णा राजू रेड्‌डी ने करीब छह दिन पहले एसबीआई की ब्रांच में जाकर बकायदा रेकी करने के साथ ही लगातार कैशियर पर नजर गड़ाकर रखी थी। जैसे ही कैशियर का ध्यान हटा, राजू ने काउंटर में हाथ डालकर ढाई लाख रुपए पार कर दिए थे।

रायपुर एएसपी लखन पटले ने नईदुनिया को बताया कि कृष्णा राजू चोरी से पहले पूरी रेकी कर लेता था। सारी जानकारी जुटा लेने के बाद ही घटना को अंजाम देता था। रायपुर के स्टेट बैंक भी ये कई बार आकर सब कुछ देख चुका था। इससे पहले साल 2011 में इस चोर ने भिलाई की एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की थी, जिसके बाद जेल में सजा काट चुका था फिर साल 2019 में इसने राजनांदगांव के बैंक के कैश काउंटर से भी रुपए चुरा लिए थे।

पुलिस ने बताया कि चोरी करने के दौरान वह फर्जी सिम लगाकर मोबाइल का उपयोग करता था। इतना ही नहीं बाइक भी दूसरे की लेकर जाता था। बड़ी बात यह है कि यह इतना शातिर है कि उस दौरान सिविक सेंटर स्थित कम्प्यूटर हार्डवेयर दुकान में नौकरी करके फरारी काट रहा था। पुलिस को शक है कि आरोपी ने रायपुर, राजनांदगांव और दुर्ग में कई अन्य वारदातें की हैं। इसकी तफ्तीश भी पुलिस कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/