स्टेज पर दहेज के लिए बहस करते रह गया दूल्हा और ब्वॉयफ्रेंड ने दुल्हन के गले मे डाल दी वरमाला / छत्तीसगढ़ - फाईव स्टार हॉटल के रूम में IPL सट्टा खिला रहे थे सटोरिये , मेन खाईवाल सहित 07 गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - खदान में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत , युवक को बचाने के चक्कर मे हुआ हादसा / आज देर शाम से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , IMD ने जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी / पूर्व विधायक की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाये गंभीर आरोप , कहा भूपेश की प्रताड़ना के वजह से ही,, / मोदी से पहले योगी आएंगे छत्तीसगढ़ , इन तीन लोकसभा में करेंगे विशाल आमसभा / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / 
उपासना एक्सप्रेस पर फायरिंग , पेशी में ले जा रहे कैदी था निशाना लेकिन गार्ड को लगी गोली

   cgwebnews.in   

उपासना एक्सप्रेस पर फायरिंग , पेशी में ले जा रहे कैदी था निशाना लेकिन गार्ड को लगी गोली

89.99

झारखंड
किउल 26 फरवरी 2021 - मोकामा से खुली देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस पर गोलीबारी की गई है। इस गोलीबारी का निशाना पटना के बेऊर जेल से जा रहा एक कैदी था। लेकिन गोली उसे न लगकर बगल में बैठे रेलवे के ही एक गार्ड को लग गई। एक गोली गार्ड के बगलों में छूते हुए निकली जिससे वो जख्मी हो गए। बाद में किउल स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो गार्ड का प्राथमिक उपचार कराया गया। उन्हें इसी ट्रेन से आगे झाझा भेज दिया गया। गार्ड का घर झाझा ही है।

गोलीबारी उपासन एक्सप्रेस के विकलांग बोगी पर की गई थी। इस बोगी में 3 जवानों के साथ बेऊर जेल में बंद कुणाल शर्मा नाम का एक कैदी था। कुणाल को कुछ दिनों पहले पटना एयरपोर्ट से ठगी के एक मामले में अरेस्ट किया गया था। इसके बाद से वो बेऊर जेल में बंद था। एक अन्य मामले में पेशी के लिए उसे ट्रेन से सियालदह ले जाया जा रहा था। इसी बीच ट्रेन शाम 7 बजकर 27 मिनट पर मोकामा स्टेशन पहुंची। 

2 मिनट ठहरने के बाद जैसे ही ट्रेन खुली विकलांग बोगी के बाहर 2 लोग फायरिंग करने लगे। उनमें से एक वकील जैसे काले कोट में था और दूसरा सफ़ेद कपड़ों में था। फायरिंग बोगी के अंदर की तरफ हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर कुणाल नीचे झुक गया। तभी एक गोली उसके बगल में बैठे रेलवे के गार्ड नवल किशोर सिंह के बगल से छूकर निकल गई। अन्य किसी को गोलीबारी से नुकसान नहीं हुआ।

कुणाल के अनुसार हाल ही में जेल के अंदर एक कैदी के साथ उसका झगड़ा हुआ था। उसने कुणाल को जान से मार देने की धमकी दी थी। कुणाल को आशंका है कि यह गोलीबारी शायद उसी घटना का परिणाम था और अज्ञात हमलावरों की गोली का निशाना वही था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/