छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / छत्तीसगढ़ - कई गांव के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , समझाईस का दौर जारी / 
बेटियों के सामने पिता की गोली मार कर हत्या , तीन नकाबपोश आरोपीयो ने दिया वारदात को अंजाम

   cgwebnews.in   

बेटियों के सामने पिता की गोली मार कर हत्या , तीन नकाबपोश आरोपीयो ने दिया वारदात को अंजाम

92.52

मध्य प्रदेश
दमोह 24 फरवरी 2021 - जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और एक के बाद हत्याओं का ग्राफ भी बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार की शाम देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में दिनदहाड़े बेटियों के सामने 56 वर्षीय एक अधेड़ को तीन नकाबपोश आरोपितों ने गोली मार दी। 

घायल पिता को तत्काल इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शवग्रह में रखवा दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है। एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। बाइक सवार गोली चलाकर इतनी तेजी से भागे कि कोई उन्हे देख भी नहीं सका। बताया गया है कि वह दमोह की ओर भागे हैं हालांकि उनके सीसीटीवी फुटेज जरुर मिले हैं जिसके आधार पर पुलिस नकाबपोश आरोपितों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार देहात थाने के नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत बाजार के समीप रहने वाले परम रजक पिता बीरबल रजक 56 मंगलवार शाम चार बजे अपने अपनी दो बेटियों काजल और मोनू के साथ घर के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी तीन नकाबपोश बाइक से वहां पहुंचे और उन्होंने परम रजक को गोली मार दी। गोली लगने के साथ ही परम जमीन पर गिर पड़ा और बेटियां चिल्लाने लगी आरोपित वहां से भाग निकले। 

गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए और घायल के भतीजे की कार से उसे लेकर जिला अस्पताल आए। घायल के सीने में काफी छर्‌रे लगे हुए थे और खून बंद ही नहीं हो रहा था अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देहात थाना टीआई दीपक खत्री और चौकी प्रभारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 

मृतक परम रजक की बेटी काजल रजक ने बताया कि वह अपनी बहन मोनू और पिता के साथ बैठी थी। तभी तीन बाइक सवार आए जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे उन्होंने पिता को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी की मौत पांच साल पहले हो गई थी और उसकी दो बेटियां हैं पिता की मौत के बाद दोनों बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।

देहात थाना टीआई दीपक खत्री ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात नकाबपोशों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/