छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने स्कुटी सवार सास और बहू को मारी टक्कर , हादसे में सास की मौके पर ही मौत / सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / 
राजनांदगांव के बाद अब इस जिले के स्कूल में हुआ कोरोना ब्लास्ट , एक सप्ताह के लिए स्कूल हुआ बंद

   cgwebnews.in   

राजनांदगांव के बाद अब इस जिले के स्कूल में हुआ कोरोना ब्लास्ट , एक सप्ताह के लिए स्कूल हुआ बंद

67.93

सूरजपुर
सूरजपुर 18 फरवरी 2021 - स्कूल खुले महज 3 दिन हुए हैं लेकिन जिस प्रकार राजनांदगांव के बाद अब सूरजपुर से भी कोरोना रिपोर्ट आने की खबरें सामने आ रही है उसने शिक्षकों और बच्चों के पालकों के मन में यह डर बैठा दिया है कि कहीं ऑफलाइन स्टडी के चक्कर में लेने के देने तो नहीं पड़ जाएंगे। 

ऐसा इसलिए क्योंकि रिपोर्ट तो उन स्कूलों के सामने आ रहे हैं जहां टेस्ट हो रहे हैं हजारों की संख्या में ऐसे विद्यालय हैं जहां कोई टेस्ट हो ही नहीं रहा है और ऐसे में यदि कोरोना व्यापक तौर पर फैलता है तो फिर स्थिति भयावह हो सकती है ।

सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंछीडांड में स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा कोविड-19 का टेस्ट किया गया जिसमें कक्षा दसवीं के 2 विद्यार्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और इसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया साथ ही स्थिति को देखते हुए अन्य छात्रों को भी एहतियात के तौर पर एक सप्ताह के लिए स्कूल नही आने को कहा गया है।

इसी के साथ शिक्षकों की उपस्थिति को भी स्थगित किया गया है और प्रिंसिपल के द्वारा इसकी सूचना तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी और विकास खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई है लेकिन बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शिक्षकों और साथ में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों के मन में दहशत पैदा हो गया है कि कहीं वह भी तो इसके प्रभाव में नहीं आ गए हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/