छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 
ट्रक और पिकअप में जबरदस्त टक्कर , मौके पर ही 06 लोगो की मौत 03 गंभीर और 08 घायल ,,

   cgwebnews.in   

ट्रक और पिकअप में जबरदस्त टक्कर , मौके पर ही 06 लोगो की मौत 03 गंभीर और 08 घायल ,,

47.75

उत्तर प्रदेश
जौनपुर 09 फरवरी 2021 - उत्तर प्रदेश में जौनपुर वाराणसी मार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र में बॉर्डर के पास मंगलवार तड़के सुबह ट्रक और पिकअप में भिड़ंत हो गई जिसमें पिकअप सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से और 8 लोग मामूली रूप से घायल हैं। पिकअप में कुल 17 सवार थे और वाराणसी में दाह संस्कार कर लौट रहे थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी 112 वर्ष बुजुर्ग धनदेई देवी पत्नी स्व जोखन यादव की मौत हो गई थी। उनके कोई पुत्र नहीं था। उनका दाह संस्कार करने उनके दामाद लक्ष्मी शंकर यादव अपने गांव के 17 लोगों के साथ वाराणसी मणिकर्णिका घाट गए थे। दाह संस्कार कर सभी पिकअप वाहन में सवार होकर घर को लौट रहे थे। जैसे ही इनका पिकअप जौनपुर बॉर्डर में घुसा उसी दौरान वाराणसी की तरफ जा रहा ट्रक ने उसे रौंद दिया।

घटनास्थल पर छह की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर और 8 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और बचाव कर्मी जुड़ गयी। घायलों को पिंडरा और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जौनपुर के एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही जलालपुर गांव से मृतक के परिजन व संबंधित लोग अस्पताल में पहुंच गए हैं।

- मृतकों के नाम -

- अमर बहादुर यादव (58 वर्ष)
- राम सिंगार यादव (38 वर्ष)
- मुन्नीलाल (38 पुत्र)
- इंद्रजीत यादव (48 वर्ष)
- कमला प्रसाद यादव (60 वर्ष)
- रामकुमार (65 वर्ष)
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/