छत्तीसगढ़ में कहीं प्रचार नहीं कर पाएंगे भूपेश बघेल ?? , जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा यह मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / 
हथियार के दम पर बदमाशों ने होटल में की लूट , सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात ,,

   cgwebnews.in   

हथियार के दम पर बदमाशों ने होटल में की लूट , सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात ,,

21.67

मध्य प्रदेश
छतरपुर 05 फरवरी 2021 - मध्यप्रदेश के छतरपुर शहर में एकाएक अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार की शाम एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारने के बाद अज्ञात सक्रिय बदमाशों ने एक होटल को निशाना बना डाला। 

बस स्टैंड के निकट स्थित होटल बालाजी में रात साढ़े 12 बजे बदमाशों ने अवैध हथियारों के दम पर दहशत फैलाते हुए कर्मचारियों से मारपीट की और होटल के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे लगभग 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद होने पर पुलिस आरोपीयो की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाजी होटल के निकट बीती रात करीब साढ़े 11 बजे होटल बंद होते समय तीन बदमाश बाहर घूम रहे थे, जो आपस में विवाद और गाली-गलौज कर रहे थे। होटल के स्टाफ ने जब इन्हें मना किया तो बदमाश स्टाफ से मारपीट और गाली-गलौज कर मौके से चले गए। 

रात करीब साढ़े 12 बजे जब होटल बंद हो चुका था तब तीनों बदमाश हाथ में रॉड लेकर एक बार फिर होटल पहुंचे। होटल का बाहरी कांच का दरवाजा रॉड से तोड़ा और रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी को रॉड दिखाकर भगा दिया। कर्मचारी जान बचाने के लिए सीढिय़ों से ऊपर की तरफ भागे तभी एक बदमाश ने रिसेप्शन का लॉकर तोड़कर इसमें रखी लगभग 30 हजार रुपये की रकम जेब में डाल ली और मौके से फरार हो गए। 

होटल संचालक आशीष पटवा के अनुसार होटल में हुई यह पूरी आपराधिक वारदात यहां लगे दो सीसीटीव्ही कैमरों में कैद हुई है। साढ़े 11 बजे हुई घटना के अलावा रात साढ़े 12 बजे बदमाशों द्वारा किए गए हमले की एक-एक तस्वीर और लॉकर से पैसे निकालते बदमाश साफ देखे जा रहे हैं। पुलिस अब इन्हीं तस्वीरों के आधार पर आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।

वही इस मामले में पुलिस का कहना है की आरोपीयो पर मारपीट, चोरी, अवैध हथियारों का इस्तेमाल की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। आरोपियों के संबंध में सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/