छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / छत्तीसगढ़ - कई गांव के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , समझाईस का दौर जारी / छत्तीसगढ़ - मतदाता पर्ची बांटने के लिए बनाए गए पंडाल में फैला करेंट , एक कांग्रेस कार्यकर्ता आया चपेट में / एक-एक वोट कीमती होने के बाद भी भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू खुद को नही दे सकेंगे वोट?? / छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल / 
पिकनिक स्पॉट देवपहरी ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा , वारदात के बारे जान कर कांप उठेगी रूह ,,

   cgwebnews.in   

पिकनिक स्पॉट देवपहरी ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा , वारदात के बारे जान कर कांप उठेगी रूह ,,

82.65

कोरबा
कोरबा 03 फरवरी 2021 - कोरबा में रूह कांपने वाले ट्रिपल मर्डर और गैंगरेप मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जिस व्यक्ति के घर पर राष्ट्रपति का दत्तक कहा जाने वाला ये परिवार काम करता था, वहीं संतराम बिझवार इस मर्डर और गैेगरेप का मास्टरसाइंड था। लड़की से अश्लील हरकत का राज खुल ना जाये, इसी वजह से संतराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया।

मास्टरमाइंड की लड़की पर थी गंदी नजर, अश्लील हरकत का भी शक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 16 वर्षीय लड़की पर शादीशुदा संतराम की पहले से ही गंदी नजर थी….लड़की जब घर में अकेली होती थी, तो संतराम सुनसान घर में घुस आता था। इस दौरान अश्लील हरकत करने का भी शक है। इस मामले की जानकारी लड़की ने अपनी मां और बाबूजी को बतायी थी। लड़की ने उन्हें ये भी बताया था कि संतराम उससे शादी की बात करता है, लेकिन वो उसके साथ नहीं रहेगी और यहां काम भी अब नहीं करेगी। जिसके बाद परिवार के लोग संतराम के घर से काम छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन संतराम लड़की की वजह से परिवार को जाने नहीं देना चाहता था।

आरोपी को था राज खुल जाने और पुलिस में शिकायत का शक

शुक्रवार को ये आदिवासी त्योहार का बहाना बनाकर घर जाने लगा, तो संतराम के दिमाग पर सनक सवार हो गयी। संतराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर मर्डर की पूरी प्लाननिंग तैयार कर ली। संतराम ने अपने एक साथी उमाशंकर को बाइक से मृतिका की मां और उसकी भतीजी को बस स्टैंड छोड़ने को कहा। संतराम ने बताया कि मृतिका को उसके पिता और एक अन्य भतीजी के साथ वो थोड़ी देर बाद छोड़ देगा।

पहले पिता और भतीजी को मारा फिर किया गैंगरेप

महिला के साथ छोटी बच्ची को भेजने के बाद जब लड़की अपने पिता और भतीजी के साथ घर जाने निकली, तो कुछ दूर जाने के बाद लेमरू के जंगल में संतराम ने अपने साथियों के साथ सभी को घेर लिया। इस दौरान लड़कों ने लड़की के पिता के साथ लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में पत्थर से कुचलकर उसे मार डाला। ये देखकर जब छोटी बच्ची रोने लगी, तो आरोपियों ने उसे भी मार डाला। बाद में लड़की को लेकर आरोपी थोड़ी दूर गये और फिर वहां सभी ने लड़की के साथ गैंगरेप किया।

गैंगरेप शुक्रवार को, लेकिन लड़की को अगले दिन दफनाने का शक

सूत्रों के मुताबिक लड़की के साथ शुक्रवार की शाम को 6 आरोपियों ने गैंगरेप किया था। उससे पहले उसके पिता और भतीजी की आरोपियों ने हत्या कर दी थी। लेकिन पुलिस को शक है कि  लड़की की शुक्रवार को नहीं की गयी। शाम में गैंगरेप के बाद पूरी रात लड़की को आरोपियों ने जंगल में ही रखा, आशंका है कि इस दौरान और भी कई दफा लड़की से रेप किया गया। कई बार गैंगरेप के बाद जब युवती लहुलुहान हालत में मरनासन्न हो गयी, तो युवकों ने उसके मरा मानकर पत्थर के बीच दफना दिया। लेकिन युवती की सांस चलती रही। मंगलवार को जब पुलिस पहुंची तो उस दौरान भी लड़की की सांसें चल रही थी, लेकिन अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/