सक्ती - PM मोदी की सभा मे एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य , कार्यकर्ता जुटे तैयारी में / छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत  / छत्तीसगढ़ - झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर , मेमू लोकल सहित 27 ट्रेने दो दिनों के लिए रद्द , देखे ट्रेनों के नाम और नंबर / जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / 
बिलासपुर के ज्वेलरी शॉप में हुए गोली कांड का CCTV फुटेज आया सामने , देखे VIDEO ,,

   cgwebnews.in   

बिलासपुर के ज्वेलरी शॉप में हुए गोली कांड का CCTV फुटेज आया सामने , देखे VIDEO ,,

50.58

बिलासपुर
बिलासपुर 26 जनवरी 2021 -  बिलासपुर
शहर के मुंगेली रोड पर स्थित नेचर सिटी कॉलोनी के पास ज्वेलरी दुकान संचालक पर फायरिंग हुई है। बाइक में आये नकाबपोश बदमाशों ने दुकान संचालक पर फायरिंग की है वारदात में घायल  को शोरूम संचालक को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, लेकिन घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस नाकेबंदी कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मुंगेली रोड पर सकरी थाना क्षेत्र में नेचर सिटी कॉलोनी के पास सती श्री ज्वेलर्स  शॉप है, जहां मसानगंज निवासी दुकान संचालक आलोक सोनी (26) सोमवार की रात 8 बजे के करीब दुकान में बैठे थे, तभी दो बाइक में सवार होकर करीब आधा दर्जन नकाबपोश युवक दुकान में दाखिल हुए।

आरोपियों की पहले दुकानदार बहस हुई फिर उनके बीच हाथपाई हुई इस बीच आरोपी युवक दुकान से भागने लगे, जब दुकान संचालक आलोक ने उन्हें पकड़ना चाहा, तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, गोली आलोक सोनी के हाथ में लगी और फायरिंग कर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, गंभीर रूप से घायल दुकान संचालक आलोक को अपोलो हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

बदमाश शॉप में घुसे तो संचालक आलोक सोनी से उनकी बहस हुई, बात बढ़ी तो उनके बीच हाथपाई शुरू हो गई, दो युवकों ने उन्हें कवर किया था, इस बीच दो युवकों ने ज्वेलरी लूटने की कोशिश की, लेकिन आलोक की उनके साथियों से बहस और झड़प होने की वजह से फायरिंग करते हुए भाग निकले। आरोपी किस नीयत से आये थे, ये साफ नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रशांत अग्रवाल मौके पर पहुंचे, जिनके नेतृत्व में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

देखे गोली कांड का वीडियो फुटेज 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/