BJP प्रत्याशी के रोड शो में पाकिटमारो का धावा , नेता और पत्रकार सहित दर्जनों लोगों का जेब साफ / बड़ी खबर - कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे भाजपा में शामिल , प्रत्याशी के घर के बाहर कांग्रेसी कर रहे है भारी हंगामा / छत्तीसगढ़ - PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक , पुलिसकर्मी रोकते रह गए और तीन बाइकर्स कर गए,, / PM मोदी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमायी , दीपक बैज बोले अबकी बार दूर से ही नमस्कार.. / PM मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा , सक्ती सहित इन लोकसभा में करेंगे आमसभा , देखे पूरा शेड्यूल / सक्ती - यशवंत के फेसबुक पोस्ट पर दिनेश ने ली चुटकी , यशवंत को बताया कांग्रेस प्रताड़ित भविष्यवक्ता / OYO हॉटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 09 युवतियां और 14 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने मोपेड सवार दंपति को मारी टक्कर , हादसे में महिला की मौके पर ही मौत / गर्लफ्रैंड नही होने का ताना मारना युवक को पड़ा भारी , नाराज दोस्त ने कर दिया यह कांड / 
PTI ने किया महिला सब इंस्पेक्टर के साथ दुष्कर्म , ब्लैकमेलिंग से परेशान हो कर पीड़िता ने उठाया यह कदम ,,

   cgwebnews.in   

PTI ने किया महिला सब इंस्पेक्टर के साथ दुष्कर्म , ब्लैकमेलिंग से परेशान हो कर पीड़िता ने उठाया यह कदम ,,

94.79

उत्तर प्रदेश
बुलंदशहर 25 जनवरी 2021 - उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ( PTI ) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि शख्स ने लेडी सब इंस्पेक्टर की चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया. रेप के अलावा आरोपी ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया था और वह पीड़िता का यौन शोषण करता था।

आरोपी पीटीआई की यातनाओं से तंग आकर महिला सब इंस्पेक्टर ने एक जनवरी 2021 को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. बताया जा रहा है कि लेडी सब इंस्पेक्टर के भाई की शिकायत के बाद मुरादाबाद पीटीसी में तैनात पीटीआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि पीटीआई ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतका के भाई ने एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा था।

मृतका के भाई के मुताबिक उसकी बहन आखिरी बार 28 दिसंबर, 2020 को आरोपी से मिली थी. उसने बताया कि पीटीआई ने उसे चाय पीने के बहाने बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला सब इंस्पेक्टर की शादी तय हो चुकी थी लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसपर शादी ना करने का दबाव बना रहा था।

बता दें कि मृतका 2015 बैच की पुलिस सब इंस्पेक्टर थी. उनका घर शामली जिले में है और वो बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थाने में तैनात थी. मृतका रोज मकान मालकिन के साथ खाना खाती थी.एक जनवरी की शाम 7 बजे मकान मालकिन ने खाने के लिए उनको आवाज लगाई थी लेकिन उन्होंने कुछ देर में आने की बात कही थी. रात 9 बजे तक महिला खाना खाने नीचे नहीं आई. इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो महिला सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगा ली थी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/