छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / छत्तीसगढ़ - कई गांव के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , समझाईस का दौर जारी / छत्तीसगढ़ - मतदाता पर्ची बांटने के लिए बनाए गए पंडाल में फैला करेंट , एक कांग्रेस कार्यकर्ता आया चपेट में / 
आश्चर्जनक , एक महिला की पाँच महीने में 31 बार कोरोना रिपोर्ट आई पोजेटिव , यह मामला हुआ डॉक्टरों की समझ से बाहर ,,

   cgwebnews.in   

आश्चर्जनक , एक महिला की पाँच महीने में 31 बार कोरोना रिपोर्ट आई पोजेटिव , यह मामला हुआ डॉक्टरों की समझ से बाहर ,,

16.98

देश
भरतपुर 24 जनवरी 2021 - राजस्थान के भरतपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला पिछले पांच महीने से कोरोना संक्रमित है. महिला की अब तक 31 बार जांच हो चुकी है और सभी टेस्ट पॉजिटिव ही आए हैं. यह चौंकाने वाला मामला सामने आने के बाद पूरा स्वास्थ्य विभाग आश्चर्यचकित है।

दरअसल यह मामला भरतपुर जिले का है, यहां के बझेरा गांव की एक महिला पांच महीने पहले एक आश्रम में पहुंची थी. आश्रम द्वारा महिला की कोरोना जांच करवाई थी जिसमें वो संक्रमित पाई गई थी. उसके बाद उसे इलाज के लिए क्वारनटीन किया गया था. महिला पांच महीनों से लगातार क्वारनटीन में ही है।

आश्चर्य की बात है कि अभी तक महिला की 31 बार जांच हो चुकी है और सभी जांच कोरोना पॉजिटिव ही आई हैं. पांच महीनों से लगातार कोरोना संक्रमित होने और 31 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन भी बेहद चिंतित है।

महिला को अब जयपुर रेफर करने की तैयारी हो रही है. महिला का होम्योपैथिक तरीके से भी इलाज किया जा रहा है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कप्तान सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला पहले भी बयाना के एक लड़के में देखने को मिला था, जब वह 13 बार लगातार कोरोना पॉजिटिव आया था. उनका कहना है कि कई बार यह वायरस अंदर रह जाता है और जब तक वह वायरस बॉडी के अंदर रहेगा तब तक इंसान कोरोना पॉजिटिव ही आएगा।

आश्रम के निदेशक ने बताया कि महिला की कोरोना की पहली जांच रिपोर्ट 4 सितम्बर को पॉजिटिव आई थी और तभी से अब तक उसकी पांच महीने के अंदर 31 बार जांच हो चुकी है मगर सभी जांच पॉजिटिव ही आई हैं. महिला को अब 15 दिन बाद इलाज के लिए जयपुर भेजा जाएगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/