चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / 
छत्तीसगढ़ में पति का दोहरा चेहरा आया सामने , प्रेमिका के साथ मिल कर किया ,,

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में पति का दोहरा चेहरा आया सामने  , प्रेमिका के साथ मिल कर किया ,,

38.93

सरगुजा
अंबिकापुर 18 जनवरी 2021 - सात फेरे लेकर सात जन्मों का कसम खाने वाले पति ने ही अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया. पत्नी को जलाने की वजह प्रेमिका के साथ अवैध संबंध है।

आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को कई बार तलाक के लिए दबाव बनाया लेकिन जब पत्नी तलाक के लिए राजी नही हुई तो पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को आग में झोंक दिया।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शहर से लगे ग्राम सांड़बार निवासी 19 वर्षीय हिमांशु गुप्ता ने अपने पिता संतोष गुप्ता व एक महिला के खिलाफ कोतवाली में अपराध दर्ज कराया है।

बेटे ने आरोप लगाया है कि पिता का दूसरी महिला से प्रेम संबंध है. इसके बाद से हिमांशु अपनी मां उमा गुप्ता के साथ पिता से अलग सांड़बार में दूसरे मकान में रहता है. पर आए दिन आरोपी संतोष गुप्ता अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर उससे तलाक मांगता था ताकि वह अपनी प्रेमिका के साथ दूसरी शादी कर सकें।

लेकिन युवक की मां ऐसा करने से मना करती थी, जिससे आरोपी संतोष गुप्ता व पीड़िता उमा गुप्ता के बीच आए दिन विवाद होता था पर 16 तारीख को पीड़िता और आरोपी के बीच झगड़ा कुछ इस कदर बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मिट्टी के तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे आरोपी के पुत्र हिमांशु गुप्ता के साथ भी मारपीट करते हुए उसे भगा दिया गया. किसी तरह पीड़िता ने जान बचाई. इसके बाद दोनों की शिकायत थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस मामले में बेटे हिमांशु गुप्ता अपने पिता के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर कराई है. पुलिस ने आरोपी पति संतोष गुप्ता और 
 उसकी प्रेमिका के खिलाफ धारा 307, 498 (ए), 294, 506 (बी) व 34 के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/