रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली , मौके पर हुई मौत / 
IAS बीबी पाने के चक्कर मे युवक ने गँवाये 10 लाख रुपये , शातिर युवती ने ऐसे लगाया युवक को चुना ,,

   cgwebnews.in   

IAS बीबी पाने के चक्कर मे युवक ने गँवाये 10 लाख रुपये , शातिर युवती ने ऐसे लगाया युवक को चुना ,,

99.76

उत्तर प्रदेश
लखनऊ 18 जनवरी 2021 - IAS बनने का झांसा देकर युवती ने पहले रईसजादे को मेट्रोमोनियल साइट पर फंसाया और फिर 10 लाख रुपये ठगकर फरार हो गयी अब इस मामले में युवक ने एफआईआर दर्ज करायी है। 

युवक ने बताया कि युवती ने खुद को करोड़पति बताते हुए मेट्रोमोनियल साइट पर उसके साथ दोस्ती की थी। उसने झांसे में लेने के लिए युवक को ये भी बताया हाल ही में उसने इनकम टैक्स अफसर की नौकरी छोड़ी है और वो अब UPSC की तैयारी कर रही है जल्द ही IAS अफसर बनकर उसके साथ शादी कर लेगी। 

IAS अफसर के पति बनने के ख्वाब में बौराया युवक उस युवती का इस कदर दीवाना हो गया कि, जो भी वो मांगती गयी उसकी डिमांड पूरी करने लगा। जरूरत बताकर युवती ने 10 लाख रुपये लिये और फिर पैसे लेकर अपना मोबाइल स्वीच आफ कर दिया।

खुद को करोड़पति बताकर एक युवती ने मेट्रीमोनियल साइट पर राजधानी निवासी एक युवक से दोस्ती की। शादी का झांसा देकर वाट्सएप पर मैसेज कर साथ जीने-मरने की कसमें खाई। इसके बाद जरूरत के नाम पर 10 लाख रुपये ऐंठे और फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर चंपत हो गई। पीड़ित युवक ने हजरतगंज कोतवाली में युवती और उसके परिवारीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि प्राग नारायाण रोड निवासी मनोज अग्रवाल ने जीवन साथी मेट्रीमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बना रखी थी। 15 अगस्त को उस पर प्रियंका सिंह की रिक्वेस्ट आयी। दोनों की बातचीत शुरू हुई। इस दौरान उसने युवक को आइएएस का पति बनने का लालच दिया। प्रियंका ने कहा कि उसने हाल में ही आयकर विभाग की नौकरी छोड़ी है, अब IAS की तैयारी कर रही है। जल्‍द ही तुम IAS के पति बनोगे। अपनी लच्छेदार बातों में प्रियंका ने मनोज को फंसा लिया। दोनों के बीच शादी की बात शुरू हो गई। घर वाले भी तैयार हो गए। दोनों ने नंबर का आदन-प्रदान किया और उनके बीच बातचीत और वाट्सएप चैटिंग शुरू हो गई।

इंस्पेक्टर ने बताया कि वाट्सएप चैटिंग के दौरान प्रियंका ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। प्रिंयका ने बताया कि वह मूलरूप से नदवा बिहार की रहने वाली है। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। नदवा में उसकी करोड़ों की जमीन है। जिसकी वही वारिस है। इसके बाद प्रियंका ने अपनी मौसी से मनोज की मुलाकात कराई। 

16 दिसंबर शादी की तिथि तय हो गई। शादी की तिथि तय होने के बाद प्रियंका ने कहा कि कहीं से उसे रुपये मिलना था नहीं मिल पाए हैं। इसलिए मनोज से उसने रुपयों की मांग की। मनोज ने प्रियंका के खाते में पहले छह लाख और फिर चार लाख डाल दिए। रुपये खाते में पहुंचते ही प्रियंका और उसकी मौसी ओर अन्य लोगों के नंबर स्विच ऑफ हो गए। कई दिन तक नंबर जब नहीं लगे तो मनोज ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/