छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / सक्ती - अनूप अग्रवाल की कार से साढ़े ग्यारह लाख बरामद , FST टीम ने जप्त किये रुपये , पूछताछ जारी / छत्तीसगढ़ - महानदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी , 07 लोगो की मौत , कई लापता , सभी की तलाश जारी / 10वी बोर्ड का रिजल्ट जारी , एक बार फिर छात्राओ का रहा दबदबा , शिक्षा मंडल की साइट पर चेक करे नतीजे / क्या ऐसे लोकसभा चुनाव जीतेंगे भूपेश बघेल?? , ग्रामीण पर भड़ास निकालते VIDEO हो रहा है वायरल / कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / 
जांजगीर चाम्पा जिले में एक बहन ने दी अपने सगे भाई को खौफनाक मौत , फिर भी आरोपी बहन है सहानुभूति का पात्र , पढ़े पूरी खबर ,,

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले में एक बहन ने दी अपने सगे भाई को खौफनाक मौत , फिर भी आरोपी बहन है सहानुभूति का पात्र , पढ़े पूरी खबर ,,

84.58

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 22 दिसम्बर 2020 - जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खीसोरा में चार दिन पहले हुई युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में जो सच्चाई सामने आई है, वो बेहद ही चौंकाने वाली है. युवक की हत्या उसी की सगी बहन ने की थी और हत्या के बाद खुद थाने में अज्ञात हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

पुलिस को जब आरोपी बहन रामेश्वरी कुर्रे पर शक हुआ, तब मनोवैज्ञानिक तरीके से उससे पूछताछ करना शुरू किया. फिर धीरे-धीरे आरोपी बहन ने वारदात की सारी कहानी बयां कर दी।

पूछताछ में आरोपी बहन रामेश्वरी कुर्रे ने हत्या का जो कारण बताया, उसने सबका दिल झंझोर कर रख दिया है. रामेश्वरी ने बताया कि परिवार में उसके पिता और उसकी बहन की दिमागी हालत सही नहीं है, वो और उसका भाई ही परिवार का खर्च चलाते थे. करीब साल भर पहले उसके भाई मनोज कुर्रे की सगाई ग्राम मुड़पार की कृतिका के साथ की गई थी. सगाई के बाद उसका भाई धीरे-धीरे बदल गया. अपने परिवार को छोड़ अपने ससुराल में ही रहने लगा. खेती किसानी से कमाए पैसे भी अपने और अपने ससुराल वालों पर खर्च करने लगा था. अपने बीमार बाप और बहन को पाई पाई के लिए मोहताज कर दिया था. घरेलू खर्च के लिए पैसे मांगने पर उसके साथ गाली गलौच करता था. जिससे तंग आकर रामेश्वरी कुर्रे ने अपने भाई मनोज कुर्रे को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी बहन ने बताया कि अपने भाई मनोज कुर्रे की प्रताड़ना से तंग आकर उससे छुटकारा पाने के लिये उसे मौत के घाट उतारने की योजना बनाई थी. 16-17 दिसंबर की दरमियानी रात जब मनोज घर में सो रहा था, उसी समय रामेश्वरी कुर्रे ने लोहे की रॉड से मनोज के सर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. मगर मनोज कही जिंदा न बच जाए सोच कर बिजली के तार से उसकी आंख चेहरा और हाथ को भी जला दिया. हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और बिजली के तार छुपा दिया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/