बड़ी खबर - कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे भाजपा में शामिल , प्रत्याशी के घर के बाहर कांग्रेसी कर रहे है भारी हंगामा / छत्तीसगढ़ - PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक , पुलिसकर्मी रोकते रह गए और तीन बाइकर्स कर गए,, / PM मोदी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमायी , दीपक बैज बोले अबकी बार दूर से ही नमस्कार.. / PM मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा , सक्ती सहित इन लोकसभा में करेंगे आमसभा , देखे पूरा शेड्यूल / सक्ती - यशवंत के फेसबुक पोस्ट पर दिनेश ने ली चुटकी , यशवंत को बताया कांग्रेस प्रताड़ित भविष्यवक्ता / OYO हॉटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 09 युवतियां और 14 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने मोपेड सवार दंपति को मारी टक्कर , हादसे में महिला की मौके पर ही मौत / गर्लफ्रैंड नही होने का ताना मारना युवक को पड़ा भारी , नाराज दोस्त ने कर दिया यह कांड / मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान , भूपेश बघेल को प्रत्याशी बनाये जाने से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई आसान / 
सूट बूट पहन कर शादी समारोह में चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार , तीन फरार , रायपुर में दिया था वारदात को अंजाम ,,

   cgwebnews.in   

सूट बूट पहन कर शादी समारोह में चोरी करने का एक आरोपी गिरफ्तार , तीन फरार , रायपुर में दिया था वारदात को अंजाम ,,

93.84

रायपुर
रायपुर 20 दिसम्बर 2020 - रायपुर पुलिस ने विवाह समारोह में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय राजगढ़ (म.प्र.) पचोर के सांसी कड़िया गिरोह के सदस्य रितिक छायल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य पूरे भारत देश में घुम - घुम कर विवाह समारोह में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है।

वहीं रायपुर के विसलींग वुड सेरीखेडी में शादी समारोह में हुए चोरी मामले का खुलासा किया है. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि CCTV कैमरों के फुटेज के अवलोकन पश्चात् आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए। चूंकि रायपुर पुलिस द्वारा पूर्व में भी विवाह समारोह में इसी तरह के तरीका वारदात के आधार पर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई थी। अतः टीम द्वारा इस तरह के तरीका वारदात के आधार पर अपराध घटित करने वाले राजगढ़ (म.प्र.) पचोर के सांसी कड़िया गिरोह पर फोकस करते हुये कार्य प्रारंभ किया गया एवं एक आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली।

जिस पर टीम मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ पचोर हेतु रवाना की गई। टीम द्वारा जिला राजगढ़ पचोर पहुंचकर आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर स्थानीय पुलिस की मदद लेकर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास प्रारंभ किया गया और आरोपी के निवास क्षेत्र में रेड कार्यवाही करते आरोपी रितिक छायल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। 

आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया। आरोपी रितिक छायल ने पूछताछ में बताया कि वह घटना के कुछ दिन पूर्व अपने साथी ओम सिसोदिया, बाबू सिसोदिया एवं एक अन्य वाहन चालक के साथ चारपहिया वाहन में अपने गृह ग्राम कड़िया से रायपुर आये थे तथा शादी समारोह में शामिल हुये तथा मौका देखकर सोने चांदी के जेवरात वाले बैग को चोरी कर फरार हो गये। 

आरोपी रितिक छायल की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात कीमती लगभग 3,00,000 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। घटना में शामिल गिरोह के 03 सदस्य फरार है जिनके संबंध में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जाकर फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। 

इस गिरोह के सदस्य मूलतः जिला राजगढ़ (म.प्र.) के पचोर के निवासी होते है तथा सांसी जाति के होते है। गिरोह के सदस्य विवाह समारोह में अच्छे कपड़े पहनकर शामिल होते है तथा घरवालों सहित आसपास के लोगों पर लगातार नजर रखकर मौका देखकर सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम एवं गिफ्ट आयटमों को चोरी कर फरार हो जाते है। यह गिरोह देश भर में घुम - घुम कर विवाह समारोह में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान थाना आरंग, सायबर सेल से सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. संतोष सिंह, आर. आशीष राजपूत एवं तुकेश निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/