छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / 
क्या सभी को लगवाना होगा कोरोना वैक्सीन , वैक्सीन लगने के बाद क्या होंगे लक्षण , जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ,,

   cgwebnews.in   

क्या सभी को लगवाना होगा कोरोना वैक्सीन , वैक्सीन लगने के बाद क्या होंगे लक्षण , जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ,,

58.58

देश
नई दिल्ली 18 दिसम्बर 2020 - जब से कोरोना वैक्सीन आने की खबर आई है तभी से एक सवाल सभी के दिमाग में चल रहा है कि क्या वैक्सीन लगाना सभी के लिए अनिवार्य होगा। लेकिन इस संबंध में सरकार ने साफ कर दिया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका ऐच्छिक होगा। जो व्यक्ति चाहेगा-उसे ही वह टीका लगाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार ने साफ कहा कि भारत में विकसित होने वाली वैक्सीन किसी अन्य देश में विकसित वैक्सीन की तरह ही प्रभावी होगी। इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि देश में संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। इससे बीमारी से लड़ने के लिए शरीर में मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो जाती है।

परीक्षणों में पाया गया है कि वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के दो सप्ताह बाद शरीर में कोरोना वायरस को निष्प्रभावी करने वाली एंटीबॉडी पैदा हो जाती हैं। मंत्रालय ने कहा है कि देश में वैक्सीन के परीक्षण की प्रक्रिया कई चरणों में है और जल्द ही ये देश में लांच हो जाएगी। कुल छह वैक्सीन अपनी परीक्षण प्रक्रिया पूरी कर रही हैं। इनमें भारत बायोटेक और आइसीएमआर, जायडस कैडिला, जेनोवा, ऑक्सफोर्ड, स्पुतनिक वी और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही वैक्सीन हैं।

वैक्सीन लगने के बाद दिखेंगे ऐसे लक्षण

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड से बचाव की वैक्सीन को तभी स्वीकृति दी जाएगी जब यह पूरी तरह से सुरक्षित साबित हो जाएगी। इसके कुछ सामान्य से दुष्प्रभाव भी हैं, जैसे- वैक्सीन देने के बाद हल्का बुखार, इंजेक्शन लगाए जाने के स्थान पर दर्द आदि हो सकता है। लेकिन यह गंभीर बात नहीं है। यह कुछ घंटों बाद ठीक हो जाता है। वैक्सीन की दो खुराक 28 दिनों के अंतर पर ली जाती हैं और उसके दो सप्ताह बाद यह अपना असर दिखाते हुए शरीर में एंटीबॉडी पैदा कर देती है। पैदा होने वाली रोग प्रतिरोधक क्षमता के चलते वैक्सीन लेने वाला व्यक्ति कोरोना वायरस के हमले से खुद को सुरक्षित रख पाता है।

इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों को टीका लगाने की सलाह

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कैंसर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि बीमारियों से ग्रस्त लोग भी कोरोना से बचाव की वैक्सीन ले सकते हैं। लेकिन वे पहले से जो दवाएं ले रहे हैं, उनके विषय में उन्हें वैक्सीन देने वाले स्वास्थ्यकर्मी को जानकारी देनी चाहिए। मंत्रालय ने कहा है कि वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध होगी लेकिन ज्यादा खतरे वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर उसे उपलब्ध करवाया जाएगा। प्राथमिकता समूह में स्वास्थ्यकर्मी, सार्वजनिक स्थानों पर कार्य करने वाले लोग और 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग होंगे।

मोबाइल पर आएगा मैसेज

प्राथमिकता समूह के लोगों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जाएगा। इससे वे बिना कठिनाई के वैक्सीन (टीका) लगवा सकेंगे। प्राथमिकता समूह के लोगों को टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराना होगा। उसी के अनुसार उन्हें मोबाइल संदेश के जरिये बुलाया जाएगा। पंजीकरण के लिए फोटो लगा पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह पहचान पत्र सरकारी और प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का भी हो सकता है।

सोर्स - नई दुनिया
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/