जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / 
बच्चे को समय पर दवाई नही पिलाने की बात पर पति ने पत्नी को डाँटा तब पत्नी ने उठाया यह कदम ,,

   cgwebnews.in   

बच्चे को समय पर दवाई नही पिलाने की बात पर पति ने पत्नी को डाँटा तब पत्नी ने उठाया यह कदम ,,

22.55

बिलासपुर
बिलासपुर 16 दिसम्बर 2020 - पति पत्नी के बीच हुई मामूली विवाद इस हद तक बढ़ गई, कि पत्नी ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली, उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, घटना बिलासपुर जिले के कोटा थाना
 क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुण्डा के आश्रित मोहल्ला भौवा कांपा में रहने वाले चरण खूंटे और उनकी पत्नी प्रेमलता खूंटे का 01 वर्ष का मासूम बच्चा है। उसे पिछले कुछ दिनों से सर्दी खांसी हो गई है। उसे समय-समय पर दवा पिलाना रहता है, लेकिन हेमलता दवा पिलाना भूल गई। 

सिरप नहीं पिलाने पर पति ने उसे डांटा, तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। खुद को अपमानित महसूस कर हेमलता घर छोड़कर जाने लगी, तो उसके देवर ने आगे बढ़कर उसे रोका, और वापस उसे घर लेकर आया, लेकिन पति चरण खूंटे फिर से उसे डांटने लगा। जिससे क्षुब्ध होकर हेमलता ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा लिया। 

महिला को जलता देखकर पूरे परिवार के होश उड़ गए, और सब ने किसी तरह मिलकर आग को बुझाया, साथ ही 112 डायल को सूचना दी गई । वाहन की मदद से महिला को कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है। महिला के होश में आने के बाद पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/