चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / 
सक्ती विकास खंड के इस धान उपार्जन केंद्र में नही होगी धान की खरीदी , जाने वजह ,,

   cgwebnews.in   

सक्ती विकास खंड के इस धान उपार्जन केंद्र में नही होगी धान की खरीदी , जाने वजह ,,

78.63

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 15 दिसंबर 2020 - खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में धान का समर्थन मूल्य की धान खरीदी में अनियमितता और 2,200 क्विंटल धान की कमी पाए जाने के कारण सक्ती विकास खंड के कचंदा उपार्जन केंद्र को छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य सचिव द्वारा धान खरीदी नहीं करने का निर्देश दिया गया। 
    
प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी सक्ती के जांच प्रतिवेदन के आधार पर संचालक मंडल के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु प्रेषित किया गया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर अध्यक्ष जागेश्वर चंद्रा एवं संचालक मंडल के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु पत्र लिखा गया, किंतु संचालक मंडल ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके कारण अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई हेतु सूचना पत्र जारी किया गया। 
संचालक मंडल द्वारा प्रस्तुत जवाब विधि सम्मत नहीं पाए जाने के कारण संचालक मंडल को छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा के तहत भंग कर संचालक कमेटी नियुक्त किया गया है। 

वर्ष 2017-18 अवधि में धान खरीदी केन्द्र कचंदा के धान खरीदी प्रभारी ललित कुमार टंडन  संस्था मे कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है, द्वारा धान खरीदी में अनियमितता करते हुए 2,200 क्विंटल धान की कमी की गई, जिसके कारण जैजैपुर थाना में 03 फरवरी 2018 को पर्यवेक्षक रोहित कुमार राठौर और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक जैजैपुर द्वारा ललित कुमार टण्डन धान खरीदी प्रभारी एवं आठ अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
     
धान खरीदी केंद्र कचंदा में वर्ष 2017-18 में अध्यक्ष एवं संचालक मंडल की संलिप्तता के कारण धान खरीदी प्रभारी द्वारा अनिमियतता एवं स्कंध में कमी हुई, जिसके कारण छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य सचिव द्वारा कचंदा में धान खरीदी नहीं करने के निर्देश दिए, एवं समिति कचंदा के आश्रित ग्राम को समिति ओडे़केरा एवं तुषार में संलग्न कर वर्ष 2019-20 तक धान खरीदी कराई गई। 

धान खरीदी वर्ष 2020-21 में समिति के आश्रित ग्राम हरदीडी, रीवाडीह और आमाकोनी को शामिल कर हरदीडीह नवीन समिति पंजीकृत की गई है, एवं धान खरीदी केंद्र हरदीडीह में धान की खरीदी की जा रही हैं। कचंदा समिति के शेष ग्राम कचंदा, बेलादुला एवं खरवानी को धान खरीदी केंद्र तुषार में संलग्न किया गया है। वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में धान बिक्री करने में किसानों को कोई भी असुविधा नहीं होना पाया गया। 
    
प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने बताया कि वर्ष 2017-18 के धान खरीदी केंद्र कचंदा में अनियमितता करने वाले अध्यक्ष एवं संचालक मंडल सदस्य बिलासपुर के आदेश सेें वर्ष 2020-21 अवधि में पुनः कार्य पर उपस्थित हो गए हैं। इन्हीं लोगों के द्वारा ग्राम कचंदा में धान खरीदी प्रारंभ करवाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र कचंदा की अनिमियतता के संबंध में जैजैपुर थाने मे दर्ज प्रकरण का चालान प्रस्तुत करने की कार्यवाई की गई है। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/