चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / 
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , जमीन विवाद में अपनो ने ही की थी युवक की हत्या ,,

   cgwebnews.in   

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , जमीन विवाद में अपनो ने ही की थी युवक की हत्या ,,

28.91

कबीरधाम
कवर्धा 14 दिसम्बर 2020 - कवर्धा जिले के जेवड़न मार्ग खेत में रविवार को एक युवक का शव बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक के पिता व उसकी सौतेली माँ को गिरफ्तार किया है।

थाना कवर्धा क्षेत्रांतर्गत नहर के पास खेत में रविवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना कवर्धा थाने में प्राप्त हुई थी। शव की शिनाख्तगी सुरेश साहू निवासी ग्राम कांपा का होने से उनके परिजनों को तलब कर शिनाख्तगी कार्यवाही पश्चात् मर्ग पंचयातनामा कार्यवाही किया गया। 

मृतक के सिर में गंभीर चोट तथा गर्दन में रस्सी से खींचा हुआ निशान पाये जाने से प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध घटित हुआ। इसके बाद मृतक के मामा पक्ष द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मृतक सुरेश साहू और मृतक का पिता मेसराम साहू के मध्य जमीन हिस्सा बंटवारे के संबंध में आये दिन लडाई झगडा होते रहता था तथा मृतक की मां ने दूसरी जगह शादी कर लिये जाने से मृतक अपने मामा के घर ग्राम डंगनिया में रहा था। 

मृतक के पिता मेसराम साहू ने भी दूसरे शादी कर ली थी। 7 एकड़ जमीन को अपनी दूसरी पत्नी तथा बच्चों के नाम कर दिया। मृतक सुरेश साहू द्वारा हिस्सा बंटवारे के नाम से सिविल कोर्ट में केस दायर किया था।

कोर्ट द्वारा आदेश पारित किया गया कि मृतक अपने पिता के साथ ग्राम कांपा में रहेगा तभी हिस्सा का पात्र है। तब आज से करीब 2 वर्ष पूर्व से मृतक अपने पिता के साथ ग्राम कांपा में रह रहा था तथा हिस्सा बंटवारे के नाम से आये दिन लडाई झगडा हो रहा था। 

रिपोर्ट के आधार पर मृतक के पिता एवं उसकी सौतली मां से पूछताछ की गई। इन्होंने बताया कि 12 दिसम्बर को रात्रि में मृतक तथा मृतक के पिता के मध्य में संपत्ति के संबंध में पुनः लडाई झगडा हुआ। लडाई झगड़े के दौरान धक्का मुक्की होने से मृतक सुरेश साहू जमीन में गिर गया। इससे उसके नाक, मस्तक में चोट आने से खून निकलने लगा। 

फिर आरोपी मेसराम साहू एवं उसकी पत्नी रामकंवुर साहू ने उसकी हत्या करने की नियत से सिलिकान साड़ी से बना हुए रस्सी से मृतक के गला को कसकर दबाने से मौके पर उसकी मृत्यु हो गयी तथा शव को छुपाने की नियत से आरोपियों द्वारा उसके गाडी में डाल कर कवर्धा नहर के किनारे खेत में फेंक दिये और शव की शिनाख्तगी ना हो सके इसलिये वहीं खेत में पडे पत्थर से उसके चेहरे में बार-बार वार किये। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/