भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / 
राजधानी में महिला पुलिस कर्मियों का बदला ड्रेस कोड , अब वर्दी में नही बल्कि इस सुंदर ड्रेस मे आएंगी नजर ,,

   cgwebnews.in   

राजधानी में महिला पुलिस कर्मियों का बदला ड्रेस कोड , अब वर्दी में नही बल्कि इस सुंदर ड्रेस मे आएंगी नजर ,,

52.54

देश
नई दिल्ली 13 दिसम्बर 2020 - देश की राजधानी दिल्ली में अब महिला पुलिसकर्मी नई ड्रेस में नजर आएंगी. जी हां, थानों में फ्रंट डेस्क पर बैठीं महिला सिपाही जल्द ही पिंक साड़ी में दिखाई देंगी. दिल्ली पुलिस ने इन साड़ियों के लिए खादी ग्रामोद्योग को ऑर्डर दे दिया है. अगले दो महीने में खादी ग्रामोद्योग इन साड़ियों को तैयार कर दिल्ली पुलिस को सौंप देगा।

जब भी आप दिल्ली पुलिस के थानों या बड़े अधिकारियों के दफ्तर में जाते हैं तो आपको वहां एक हेल्प डेस्क नजर आता है, जहां पर खाकी वर्दी में एक महिला पुलिसकर्मी नजर आती है, लेकिन जल्द ही अब वो महिला पुलिसकर्मी आपको खाकी में नही बल्कि गुलाबी रंग की उच्च क्वालिटी की सिल्क साड़ी में नजर आएगी।

इसके लिए खादी ग्रामोद्योग को दिल्ली पुलिस की ओर से 836 खादी सिल्क साड़ियों का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर का मूल्य 25 लाख रुपये है. खादी ग्रामोद्योग का कहना है कि वो अगले 2 महीने में आर्डर पूरा कर देंगे साड़ी किस तरह की होगी इसका सैंपल दिल्ली पुलिस ने खादी ग्रामोद्योग को दिया था, जिसके बाद खादी ग्रामोद्योग ने उस तरह की कटिया सिल्क की साड़ी बनाई और दिल्ली पुलिस को सैंपल दिखाया।

सैंपल पास होने के बाद अब साड़ियां तैयार की जा रही हैं. इन साड़ियों में थानों में फ्रंट हेल्प डेस्क पर बैठी महिला सिपाही नजर आएंगी, जबकि बड़े अधिकारियों और पुलिस मुख्यालय में भी फ्रंट हेल्प डेस्क पर बैठी महिला सिपाही इसी साड़ी में नजर आएंगी. खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना का कहना है कि दिल्ली पुलिस द्वारा दिए गए इस ऑर्डर से खादी की बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है.
विनय कुमार सक्सेना कहा की इससे खादी कामगारों को मजबूती मिलेगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/