प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही / कुख्यात चिन्ना पाण्डेय एक साल के लिए तड़ीपार , सक्ती , जांजगीर और कोरबा सहित इन जिलों में नही कर पायेगा प्रवेश / छत्तीसगढ़ - भारी वाहन की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी की मौत , दो बच्चे गंभीर रूप से घायल / 
न्यायधानी की ट्रैफिक पुलिस हुई ठगी का शिकार , चूरन वाले दो सौ रुपये का नोट थमा कर युवक हुआ नौ दो ग्यारह ,,

   cgwebnews.in   

न्यायधानी की ट्रैफिक पुलिस हुई ठगी का शिकार , चूरन वाले दो सौ रुपये का नोट थमा कर युवक हुआ नौ दो ग्यारह ,,

37.99

बिलासपुर
बिलासपुर 13 दिसम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान एक युवक ने पुलिस अधिकारियों को नकली नोट थमा दिया। बाइक सवार युवक ने पुलिस को चालान के बदले चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया का नकली नोट दे दिया। 

बच्चों की चूरन और लेमन ज्यूस के साथ मिलने वाले खिलौना नोट चालान के बदले मिलने से महकमे में हड़कंप मच गया है। 

यातायात जांच के दौरान पुलिस दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों और गाड़ी की जांच कर रही थी। बड़ी चालाकी से नोट देकर युवक भागने में भी कामयाब हो गया। घटना मंगला चौक इलाके की है। जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोका पूछताछ में उसने कुछ दस्तावेज दिखाए लेकिन उसके पास प्रदूषण की जांच का पेपर नहीं था। 

नियम के अनुसार पुलिस ने 200 रुपए का चालान काटने की बात कही युवक फौरन चालान भरने को राजी भी हो गया। रसीद मिलते ही उसने 200 रुपए का नोट जांच अधिकारी को दिया और मौके से फरार हो गया। बाद में अधिकारियों ने जब रसीद के हिसाब से रुपयों की जांच की तो उसपर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा मिला। मतलब वह बच्चों की चूरन और लेमन ज्यूस के साथ मिलने वाले खिलौना नोट था। 

अब पुलिस को इस तरह से ठगने वाले युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शहर में कोई बड़ा रैकेट भी सक्रिय हो सकता है जो नकली नोट बाजार में खपा रहा हो। इस मामले में यातायात एडिशनल एसपी रोहित बघेल ने कहा है कि जांच के बाद ही नोट लेना चाहिए था। अधिकारियों से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/