मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
सक्ती के विनोद अग्रवाल के ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोपी गिरफ्तार , आरोपीयो में एक महिला भी शामिल ,,

   cgwebnews.in   

सक्ती के विनोद अग्रवाल के ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोपी गिरफ्तार , आरोपीयो में एक महिला भी शामिल ,,

91.62

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 05 दिसम्बर 2020 - पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विनोद कुमार अग्रवाल पिता पतिराम अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 थाना सक्ती ने दिनांक 04 दिसम्बर 2020 को बाराद्वार थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04 दिसम्बर 2020 को SDM के आदेशानुसार स्थल निरीक्षण हेतु पटवारी के फोन करने पर ग्राम बेल्हाडीह अपने गवाह उषा कुमार बरेठ, सहदेव बरेठ, खेदू भैना, मनोहर सिदार, भरत भैना, संतोष बरेठ, संतोष भैना को साथ लेकर सब्जी बाडी गया था। 

हल्का पटवारी शैलेष के फोन करके बुलाने पर मै अपने गवाहो को लेकर समय लगभग 11.30 बजे सब्जी बाडी के पास पहुंचा उसी समय भागीरथी कुर्रे आ कर कहा की आप अकेले आओ अन्य लोगो को आने की आवश्यकता नही है। तब मै बोला कि ये लोग मेरे गवाह है इसी बात से नाराज होकर भागीरथी कुर्रे उसकी पत्नी गीता देवी कुर्रे व लडका कौशल कुर्रे तीनो एक राय होकर हत्या करने की नियत से चाकू एवं डंडा से प्राणघातक हमला किये हैं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 358/20 धारा   307, 294 , 506 बी , 323 , 34 भादवि का अपराध् पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माधुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा श्रीमती पदमश्री तंवर के कुशल मार्गदर्शन पर तत्काल टीम गठित कर आरोपी भागीरथी कुर्रे पिता जैतराम उम्र 62 वर्ष , गीता देवी पति भागीरथी कुर्रे उम्र 52 वर्ष , कौशल कुर्रे पिता भागीरथी कुर्रे उम्र 26 वर्ष निवासी लवसरा से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं डंडे जप्त कर उपरोक्त सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर , सउनि केशव जायसवाल , रामदुलार साहू ,  प्रधान आरक्षक यशवंत राठौर , बलदेव राजपूत , आरक्षक डमरु गबेल , गणेश साहू , नरेन्द्र राठौर, विकास बरेठ, कमलेश धारिया महिला आरक्षक चंद्रकला सोन , नगर सैनिक श्याम राठौर का विशेष योगदान रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/