शादी से दो दिन पहले दूल्हा ने किया बड़ा कांड , दुल्हन रो-रो कर परेशान , परिजन पँहुचे थाने / छत्तीसगढ़ - भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शिव वर्मा ने की खुदकुशी , मौके से सुसाईड नोट बरामद / सक्ती लोकसभा में लगातार मजबूत हो रही है भाजपा , दो लाख से अधिक वोट से जीतेगी कमलेश जांगड़े - दिनेश शर्मा / दूर हुआ डॉ महंत की राह का सबसे बड़ा कांटा , अब बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे पत्नी का प्रचार / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार थार की टक्कर से युवक की मौत , आक्रोशित लोगों ने थार में लगाई आग / माध्यमिक शिक्षा मंडल आज जारी करेगा 10वी और 12वी बोर्ड का रिजल्ट , इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट / गांव में चल रहे देह ब्यापार के अड्डे पर पुलिस की दबिस , 03 युवती और 06 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार / बाबा रामदेव को सुप्रीमकोर्ट से फिर पड़ी फटकार , माफीनामा हुआ खारिज , सुप्रीमकोर्ट पूछा यह सवाल / छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / 
भारत का विदेशी कंपनियों पर एक और स्ट्राईक , 43 पापुलर एप हुआ भारत में बैन , इन एप पर लगा प्रतिबंध ,,

   cgwebnews.in   

भारत का विदेशी कंपनियों पर एक और स्ट्राईक , 43 पापुलर एप हुआ भारत में बैन , इन एप पर लगा प्रतिबंध ,,

18.79

देश
नई दिल्ली 24 नवम्बर 2020 - केंद्र सरकार ने मंगलवार को 43 मोबाइल ऐप पर बैन लगा दिया। इन एप्स पर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 69A के तहत ये बैन लगाया है। केंद्र ने बताया कि ये ऐप ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं, जिनसे देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

बैन की गईं 43 ऐप्स में से 14 डेटिंग, 8 गेमिंग ऐप्स, 6 बिजनेस और फाइनेंस और एक इंटरटेनमेंट ऐप है।

टिकटॉक के बाद एक और पॉपुलर ऐप पर स्नैक वीडियो एक्शन

चीनी ऐप टिकटॉक को बैन कर चुकी केंद्र सरकार ने अब पॉपुलर चैट ऐप स्नैक वीडियो को बैन किया है। ये सिंगापुर बेस्ड चाइनीज सॉफ्टवेयर कंपनी है। इसके 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। टिकटॉक बैन होने के बाद यूजर्स के लिए ये सबसे बड़ा ऑप्शन बनी और महज 2 महीनों के अंदर करीब 5 करोड़ यूजर्स बढ़ गए। सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में हैं।

केंद्र ने 4 बार ऐप्स के खिलाफ एक्शन लिया

पहली बार सरकार ने 29 जून को 59 चीनी ऐप्स बैन कर दिए थे। तब भी ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया था। गलवान झड़प के बाद ये फैसला लिया गया।

27 जुलाई को भी 47 ऐप बैन किए गए थे। सरकार ने यह कदम तब उठाया था, जब लद्दाख में तनाव बढ़ रहा था और चीनी सैनिकों ने दो बार घुसपैठ की कोशिश की थी।

2 सितंबर को सरकार ने पबजी समेत 118 ऐप्स को बैन किया था। पबजी को 17.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

अब 24 नवंबर को एक बार फिर सरकार ने 43 मोबाइल ऐप्स बैन की हैं। केंद्र ने यह फैसला इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर की गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर लिया है।

इन 43 ऐप्स को किया गया बैन

1. अली सप्लायर्स

2. अली बाबा वर्कबेंच

3. अली एक्सप्रेस- स्मार्टर शॉपिंग, बेटर लिविंग

4. अलीपे कैशियर

5. लालामोव इंडिया- डिलीवरी ऐप

6. ड्राइव विद लालामोव इंडिया

7. स्नैक वीडियो

8. कैमकार्ड- बिजनेस कार्ड रीडर

9. कैम कार्ड- BCR (वेस्टर्न)

10. सोल- फॉलो द सोल टु फाइंड यू

11. चाइनीज सोशल- फ्री ऑनलाइन डेटिंग वीडियो ऐप एंड चैट

12. डेट इन एशिया- डेटिंग एंड चैट फॉर एशियन सिंगल्स

13. वी डेट- डेटिंग ऐप

14. फ्री डेटिंग ऐप- सिंगल, स्टार्ट योर डेट

15. एडोर ऐप

16. ट्रूली चाइनीज- डेटिंग ऐप

17. ट्रूली एशियन- डेटिंग ऐप

18. चाइना लव- डेटिंग ऐप फॉर चाइनीज सिंगल्स

19. डेट माई एज- चैट, मीट, डेट

20. एशियन डेट

21. फ्लर्ट विश

22. गाइज ओनली

23. ट्यूबिट

24. वी वर्क चाइना

25. फर्स्ट लव लाइव – सुपर हॉट लाइव ब्यूटीज लाइव ऑनलाइन

26. रेला – लेस्बियन सोशल नेटवर्क

27. कैशियर वॉलेट

28. मैंगो टीवी

29. एमजी टीवी – ह्यूमन टीवी ऑफिशियल टीवी ऐप

30. वी टीवी – टीवी वर्जन

31. वी टीवी – सी ड्रामा के ड्रामा एंड मोर

32. वी टीवी लाइट

33. लकी लाइव- लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप

34. टाओवाओ लाइव

35. डिंग टॉक

36. आइडेंटिटी वी

37 . आइसोलैंड 2 : ऐशेज ऑफ टाइम

38. बॉक्सस्टार (अर्ली एक्सेस)

39. हीरोज इवोल्वड

40. हैप्पी फिश

41. जेलिपॉप मैच : डेकोरेट यूअर ड्रीम आइसलैंड

42. मंचकिन मैच : मैजिक होम बिल्डिंग

43. कॉनक्विस्ता
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/