छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / तीनो लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / 
अगर प्रस्ताव पास हो जाता है तो राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमितों की एंट्री हो जाएगी बन्द , जाने किस तरह का प्रस्ताव है विचाराधीन ,,

   cgwebnews.in   

अगर प्रस्ताव पास हो जाता है तो राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमितों की एंट्री हो जाएगी बन्द , जाने किस तरह का प्रस्ताव है विचाराधीन ,,

39.88

रायपुर
रायपुर 20 नवम्बर 2020 - राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए 
रायपुर की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.मीरा बघेल ने कलेक्टर डॉ एस भारती दासन को एक प्रस्ताव भेजा है। 

डॉ मीरा बघेल ने रायपुर के सभी प्रवेश द्वार पर कोरोना जांच की व्यवस्था करने के संबंध में अपनी बात रखी है और बाहर से आने वाले लोगो का कोरोना टेस्ट के बाद ही रायपुर शहर में प्रवेश देने की बात कही है।  

अब देखना है कि जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के इस प्रस्ताव पर कलेक्टर क्या निर्णय लेते हैं। फिलहाल इस पर विचार किया जा रहा है। 

डॉ.मीरा बघेल ने कहा है कि रायपुर प्रदेश की राजधानी मुख्यालय होने के कारण प्रदेश के अन्य जिलों के व्यक्तियों का आवागमन होता है। साथ ही दूसरे प्रदेशों के व्यक्ति भी रायपुर में आवागमन कर रहे हैं। अन्य प्रदेशों में कोविड-19 की द्वितीय लहरा आ चुकी है। ऐसी स्थिति में रायपुर शहर में अन्य शहरों, प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों के माध्यम से कोविड-19 की द्वितीय लहर फैलने की आशंका है। इसके लिए रायपुर शहर में प्रवेश करने वाले चारों दिशाओं के प्रवेश पाइंटों में कोविड-19 जांच केंद्र स्थापित कर कोरोना टेस्ट किए जाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है। 

डॉ मीरा बघेल ने कहा है कि प्रवेश पाइंड में स्थापित होने वाले कोविड-19 जांच केंद्र में बाहर से आने वाले व्यक्तियों का एंटीजन टेस्ट किया जाएगा यदि पॉजिटिव पाया जाता है, तो संबंधित जिलों को सूचना देकर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करने की सुविधा की जाएगी और स्थिति के अनुसार होम आइसोलेशन में रहने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। 

इसी प्रकार यदि रायपुर शहर के व्यक्ति बाहर से आ रहे हों और जांच केंद्र में जांच के दौरान पॉजिटिव पाए जाते हैं (अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं) तो ऐसे मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती करने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही स्थिति अनुसार मरीजों की मांग पर होम आइसोलेशन में रहने की सुविधा दी जाएगी। 
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/