शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / छत्तीसगढ़ - कुख्यात अपराधी तानाजी राव उर्फ मोनू राव एक साल के लिए तड़ीपार , कलेक्टर ने जारी किया आदेश / सक्ती - बुधवारी बाजार में खुलेआम हथियार लहराते सूरज गिरफ्तार , भेजा गया जेल / छत्तीसगढ़ - पोर्न VIDEO देख कर 24 साल के आरोपी ने 05 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार / छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / 
राजधानी रायपुर में आया अनोखा मामला , विवाहिता ने खुद को कुँवारी बता कर की शादी , एक साल तक पति के साथ रहने के बाद ,,

   cgwebnews.in   

राजधानी रायपुर में आया अनोखा मामला , विवाहिता ने खुद को कुँवारी बता कर की शादी , एक साल तक पति के साथ रहने के बाद ,,

36.65

रायपुर
रायपुर 06 नवम्बर 2020 - रायपुर के आरंग थाने में एक दुल्हन के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवती के पति का दावा है कि लड़की ने खुद को कुंवारी बताकर उससे शादी की जबकि वो पहले से ही अपने प्रेमी के साथ ब्याह रचा चुकी थी। अब दूसरी शादी के लगभग 01 साल बाद वो प्रेमी के साथ भाग निकली है , सामाजिक रूप से परेशान होने के बाद इस मामले में पीड़ित पति ने युवती के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

यह है पूरा मामला - 

तहसील पाटन थाना उतई जिला दुर्ग के रहने वाले विद्यासागर विक्रम सिंह ने इस मामले में शिकायत की है। विद्या पेशे से सरकारी स्कूल में टीचर हैं। इनकी पोस्टिंग शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहरा विकासखंड गुरुर जिला बालोद में है। शादी की आस में सामाजिक पत्रिका में विद्या सागर के पिता ने सुष्मिता डहरिया के बारे में पढ़ा।

सुष्मिता भी सरकारी स्कूल में टीचर है, उसने इस पत्रिका में खुद का बायोडाटा एक कुंवारी युवती के तौर पर दिया था। विद्या सागर का परिवार सुष्मिता के गांव पहुंचा। किसी सामान्य परिवार की तरह रिश्ते की बात पक्की हो गई और 10 मार्च 2019 को सगाई के बाद 28 अप्रैल 2019 को शादी हो गई। 

शादी के बाद सुष्मिता विद्या सागर के साथ बुरा व्यवहार करती थी और सुष्मिता अपने प्रेमी जगत से लगातार बातें करती थीं। वॉट्सएप पर चेटिंग किया करती थी। इसकी जानकारी विद्या सागर को लगी तो उसने सुष्मिता के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की जानकारी जुटाने पर पता चला कि 04 अक्टूबर साल 2016 में वह जगत के साथ रायपुर के आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुकी थी। 

पति पत्नी के बीच विवाद चल ही रहा था, इस बीच सुष्मिता अपने प्रेमी के साथ बीते 20 अगस्त को भाग गई। विद्या ने अपनी शिकायत में कहा कि जगत भी पहले से शादीशुदा है। इस तरह से दोनों ने मुझे आर्थिक और सामाजिक रूप से परेशान किया है, मैं इनकी गिरफ्तारी की मांग करता हूं।

युवती ने ऐसा क्यों किया इस बात की जानकारी पुलिस जुटा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/