जांजगीर चाम्पा जिले के कोविड 19 हॉस्पिटल में रिक्त बिस्तरों और मरीजो की वर्तमान स्थिति एक नजर में ,,
cgwebnews.in
जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चांपा 24 अक्टूबर 2020 - कोविड अस्पतालों से आज 45 कोरोना पाजीटिव मरीजों के सफल इलाज के बाद स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया वहीं आज 38 कोविड-19 पाजीटिव मरीज इलाज के लिए भर्ती किए गए है।
कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल और 09 कोविड केयर सेंटर में कुल -1058 बेड की व्यवस्था की गई है। जिनमें से- 281 बेड पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है, और- 777 बेड रिक्त है।
कोविड केयर सेंटर्स के नोडल अधिकारी ने बताया कि 24 अक्टूबर को सायं 05 बजे की स्थिति मे जिला अस्पताल परिसर के कोविड अस्पताल में 80 बेड उपलब्ध है, इनमें 75 मरीज भर्ती है। इसी प्रकार आईटीआई कुलीपोटा में 150 बेड हैं इनमें 17 मरीजों का उपचार जारी हैं। आकांक्षा परिसर जर्वे में 100 बेड की क्षमता है, वहां पर 09 मरीजों का उपचार जारी है। शासकीय क्रांति कुमार भारती महाविद्यालय जेठा सक्ती में 60 बेड उपलब्ध है, इनमें 59 मरीज भर्ती है। शासकीय अनुसूचित जाति बालक आश्रम धौराभाठा डभरा में 100 बेड है, जिनमें 28 में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। आईटीआई अकलतरा में 125 बेड हैं जिनमें 44 मरीज भर्ती हैं और आईटीआई भवन महुदा-बलौदा मे 150 बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमे 09 मरीजो का उपचार किया जा रहा है।
दिव्यांग स्कूल पेण्ड्रीभाठा में 128 बेड उपलब्ध है। जहां 36 मरीज भर्ती है। कृषि महाविद्यालय बालक छात्रावास भवन जर्वे के 35 बेड और शासकीय एमएमआर महाविद्यालय चांपा में 130 बेड सभी रिक्त है। कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर्स में उपलब्ध बेड की संख्या प्रतिदिन जिले की वेबसाईट मे उपलब्ध कराई जा रही है।