सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / 
युवती को IAS अधिकारी बनाने का झांसा दे कर किया दुष्कर्म , फिर अश्लील वीडियो बना कर किया ,,

   cgwebnews.in   

युवती को IAS अधिकारी बनाने का झांसा दे कर किया दुष्कर्म , फिर अश्लील वीडियो बना कर किया ,,

87.95

उत्तर प्रदेश
अमरोहा 22 अक्टूबर 2020 - उत्तरप्रदेश के अमरोहा में तैनात सरकारी अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को आईएएस की कोचिंग कराने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारी का परिवार जिले में ही रहता है। शहर के मोहल्ला अहमद नगर निवासी एक युवक का उनके घर आना जाना है। वह उनकी बेटी को पढ़ाता भी था। आरोप है कि युवक ने उसे आईएएस परीक्षा की तैयारी कराने का झांसा दिया। इसके बाद छात्रा अपने भाई के साथ दिल्ली चली गई। दोनों भाई-बहन वहां युवक के ही साथ रहते थे। आरोप है कि इस बीच एक दिन छात्रा को अकेला देख आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दिल्ली से वापस लौटने के बाद भी आरोपी छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने लगा। बीती 24 सितंबर को जब वह दवा लेने जा रही थी तब छेड़खानी की। जानकारी पर पुलिस ने उसका शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। इसके बाद 12 अक्तूबर को छात्रा जब अपने भाई के साथ बाजार जा रही थी, तब रास्ते में आरोपी युवक व उसके दो साथी मिले। छात्रा के फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। भाई के साथ मारपीट की। शहर कोतवाल रवींद्र सिंह ने मामले में आरोपी धर्मेंद्र व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही। बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/