चुनाव के बाद बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना?? , सीएम साय ने किया खुलासा , बोले- वित्त मंत्री को दिया जा चुका है निर्देश / रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ खुदकुशी का सिलसिला , एक के बाद एक सात छात्रों ने की आत्महत्या / छत्तीसगढ़ - वर-वधु , घराती , बाराती , नाई और पंडित सभी के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - महिला प्रिंसिपल के पीछे पड़ा जोगी कांग्रेस का नेता हैप्पी सिंह , FIR होते ही हुआ फरार / छत्तीसगढ़ - शादी की खरीददारी करने निकले पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत , युवती की तीन दिन बाद होने वाली थी शादी / छत्तीसगढ़ - मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला , जान बचा कर भागे लोग , मतदान रहा बंद / वोट डाल कर आओ और मुफ्त में जितनी चाहे शराब पियो , फूल टुन्न होने पर फ्री में घर तक छोड़कर आएगी टैक्सी / पोलिंग बूथ के बाहर भूपेश बघेल के साथ धक्का मुक्की , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप / छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में तीन दोस्तो की मौके पर ही मौत / 
जांजगीर चाम्पा जिले में त्योहारों को लेकर कलेक्टर ने किया गाईड लाईन जारी ,,

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले में त्योहारों को लेकर कलेक्टर ने किया गाईड लाईन जारी ,,

52.50

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चापा 12 अक्टूबर 2020 - कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज  जिला स्तरीय कोविड -19,कोर कमेटी की बैठक में कहा कि नवरात्रि, दशहरा, दीपावली आदि त्यौहारों में भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। त्यौहार के अवसर पर  कोविड-19 की रोकथाम के लिए जन जागरूकता के ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने एसपी श्रीमती पारुल माथुर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल से कहा कि जनजागरूकता के ऑनलाइन कार्यक्रम में पेंटिंग, डांस, रंगोली आदि के प्रतियोगिता आयोजित करें। कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए।
 
कलेक्टर ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर मंदिरों में केवल ज्योति कलश स्थापित किया जाएगा। मंदिरों में भीड़-भाड़ ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। मंदिरों में आरती आदि को सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रसारित करने के लिए आयोजकों को प्रेरित करें। ताकि लोग घर बैठे इन आयोजनों में शामिल हो सके।
  
कलेक्टर ने कहा कि 14 अक्टूबर तक मुनादी और वाल राइटिंग के माध्यम से कोविड की रोकथाम के लिए स्वास्थ विभाग के एडवाइजरी का विशेष रूप से प्रचार-प्रसार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे किया जा रहा है। प्रचार-प्रसार के बाद 15 अक्टूबर से निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी। मास्क नहीं पहनने वालों को आर्थिक दंड के साथ तत्काल मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए मास्क प्रदान किए जाएंगे। जिसका शुल्क अर्थ दंड की प्राप्त राशि मे से भुगतान किया जाएगा। अर्थदंड करने वाली टीम को मास्क एडवांस में उपलब्ध कराया जाएगा। 
  

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/